भाजपा की महिलाओं ने किया जनाक्रोश सम्मेलन, विपक्षी दलों का पुतला फूंका

आगरा, 27 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी की महिलाओं ने सोमवार को आरबीएस कॉलेज के राव कृष्ण पाल ऑडिटोरियम महिला आक्रोश सम्मेलन किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल ने कहा कि देश के विपक्षी दलों का महिला विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। इन दलों का अपने परिवार की महिलाओं को बढ़ावा देना अब चलने वाला नहीं है। महिलाओं को उनका उचित हक अब मिलकर रहेगा।
प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध कर विपक्ष ने महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। देश की आधी आबादी इन दलों को माफ नहीं करेगी।
कार्यक्रम संयोजक महापौर हेमलता दिवाकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया। लेकिन विपक्षी परिवारवादी पार्टियां नहीं चाहती कि बड़ी संख्या में महिलाएं राजनीति में आकर नीति निर्माण में सहयोग करें।
भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा महिलाओं की 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रति कृत संकल्प है। मंचासीन अतिथियों में एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक डॉ धर्मपाल सिंह, रेणुका डंग, बीना लवानिया, निर्मला दीक्षित, रश्मि धाकड़, डॉ मंजू गुप्ता ने भी अपने विचार रखते हुए विपक्ष की निंदा की और एक स्वर से कहा कि अब भारत की महिलाएं रुकने वाली नहीं हैं। 
सम्मेलन के बाद ऑडिटोरियम से जनाक्रोश पदयात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेते हुए विपक्षी दलों को आगामी चुनावों में सबक सिखाने का निर्णय लिया। पदयात्रा की समाप्ति पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन भी किया गया।
कार्यक्रम में उपमा गुप्ता, डॉ निधि शर्मा, अनीता खरे, नेहा गुप्ता, अंजू गर्ग, माधुरी माहोर, कुमकुम उपाध्याय, संध्या माहोर, क्षमा जैन, हेमा चौहान, पूजा वाल्मीकि, पूजा बंसल, महेश शर्मा, हेमंत भोजवानी, नीतेश शिवहरे, मनवीर चौहान, दीपू जादोन, अनुराग उपाध्याय, प्रकाश केसरवानी, रोहित कत्याल उपस्थित रहे।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments