आवास विकास कालोनी में बिक रहे थे ब्रांडेड आरओ के नकली पार्ट्स, पुलिस का छापा, दुकानदार गिरफ्तार
आगरा, 24 अप्रैल। थाना सिकंदरा क्षेत्र में नकली आरओ पार्ट्स बेचने का मामला सामने आया है। प्रसिद्ध ब्रांड केंट आरओ सिस्टम के नाम पर फर्जी फिल्टर और अन्य उपकरण बेचकर ग्राहकों को ठगा जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दुकान से 18 नकली केंट आरओ पार्ट्स बरामद किए गए, जिन्हें असली बताकर बेचा जा रहा था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुप्त सूचना मिलने पर कंपनी के जांच अधिकारी विपलव विश्वास ने इस पूरे नेटवर्क की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस टीम ने जांच अधिकारी के साथ मिलकर सेक्टर-13, आवास विकास स्थित हर्ष वाटर सेल्स नामक दुकान पर छापेमारी की।
छापे में टीम ने आरओ मेम्ब्रेन, कार्बन फिल्टर, सेडिमेंट फिल्टर बरामद किए। ये सभी उत्पाद नकली पाए गए। ब्रांड की साख का गलत इस्तेमाल कर ग्राहकों को धोखा दिया जा रहा था।
मौके से दुकानदार दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63/65 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments