गुप्तांग काटे जाने से पीड़ित युवक की आधी-अधूरी जानकारी से अटकी सिकंदरा पुलिस, पत्नी, प्रेमी और मकान मालिक पर है आरोप

आगरा, 05 अप्रैल। रुनकता क्षेत्र में युवक जानलेवा हमला कर गुप्तांग पर वार किए जाने को वारदात के बाद थाना सिकंदरा पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। 
पीड़ित द्वारा पूरी जानकारी न दिए जाने से पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। शुरुआती सूचना में कहा गया कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी व मकान मालिक के साथ मिलकर चाकू से पति के गुप्तांग पर वार किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर रूप से घायल युवक का एसएन इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। युवक की सर्जरी के बाद पुलिस ने जब पूछताछ की तो वह अपने कमरे का पता नहीं बता पाया। पुराने मकान का भी पता उसने नहीं बताया। पीड़ित ने आरोपियों के बाइक से आने और पत्नी को साथ नहीं देखने का बयान भी दिया। अब पुलिस सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से आरोपों की जांच कर रही है। हालांकि सिकंदरा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
बताया गया है कि एटा जिले के सकीट थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर का निवासी नीलेश सिकंदरा क्षेत्र की जूता फैक्ट्री में काम करता है। वह रुनकता के पास पत्नी के साथ किराए पर कमरा लेकर रहता है। उसे काफी समय से मकान मालिक के परिचित मथुरा के फरह क्षेत्र निवासी टिंकू से पत्नी के संबंध होने का शक था। उसने इसका विरोध भी किया। लेकिन पत्नी के न मानने के कारण उसने कुछ दिन पहले कमरा खाली कर अन्यत्र रहना शुरू कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 
गत दो अप्रैल की रात 11 बजे सब्जी मंडी के पास तीनों आरोपियों ने उसे रोका और गाली-गलौज करते हुए पिटाई करने लगे। आरोपियों ने उसके गुप्तांग को चाकू से काटा। खून से लथपथ हालत में आरोपित छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। सर्जरी के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है।
थाना सिकंदरा के अपराध निरीक्षक इंद्रजीत सिंह का कहना है कि घायल युवक घटनास्थल व किराये के मकान में कहां रहता है, इसकी सटीक जानकारी नहीं दे पा रहा है। पुलिस टीम उसे स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है। मुकदमे में नामजद किए गए आरोपितों की तलाश की जा रही है।
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments