शादी के एक माह बाद ही युवक की चली गई जान, लोडिंग टेम्पो ने मारी बाइक सवार को टक्कर
आगरा, 14 अप्रैल। थाना डौकी के अंतर्गत बरौली अहीर में मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे ने एक युवक की जान ले ली। मृतक का एक माह पहले ही विवाह हुआ था। हादसे से आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
यह हादसा सुबह करीब साढ़े नाै बजे कबीस चौराहे के पास हुआ। यहां सामने से आ रहे लोडिंग टेंपो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, झील जाटव मौजा तनौरा नूरपुर निवासी सौरभ पुत्र सुभाष सिंह (20 वर्ष) विल्हनी से बाइक पर सवार होकर अपने घर लाैट रहा था।
कबीस चौराहे के पास सामने से आ रहे लोडिंग टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। गम्भीर रूप से घायल हुए सौरभ ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
सौरभ की मौत की जानकारी होते ही लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने चाैराहे पर जाम लगा दिया। साैरभ की शादी पिछली 10 मार्च को ही हुई थी।
हादसे और लोगों के आक्रोश की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और परिजनों को समझा बुझाकर कर शांत किया। हादसे के बाद ऑटो चालक भाग गया।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments