क्रेडिट कार्ड से करोड़ों की ठगी करने वाले दस अभियुक्त आगरा पुलिस ने दबोचे
आगरा, 04 अप्रैल। साइबर सेल और थाना सदर पुलिस ने क्रेडिट कार्ड के पॉइंट का भुगतान कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले दस अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से नकदी, 10 मोबाइल, सात डेबिट कार्ड और तीन आधार कार्ड जब्त किए। पुलिस को करोड़ों की ठगी किए जाने के साक्ष्य मिले हैं।
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने मीडिया को बताया कि इस मामले में सदर थाना में 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दस अभियुक्तों में मुख्य आरोपी देव चौहान शामिल है।
साइबर क्राइम पोर्टल और समन्वय एप के माध्यम से मिली शिकायतों की जांच के दौरान पुलिस को एक मोबाइल नंबर से बेंगलुरु की सरिता नामक महिला से 1.30 लाख ठगी की सूचना मिली। एक अन्य महिला ने भी एक मोबाइल फोन नंबर से इसी तरह क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट रिडीम कराने के बहाने ओटीपी पूछ नौ हजार ठगी की जानकारी दी। पुलिस ने नंबरों और उनके मोबाइल फोन के आईपी एड्रेस की जांच की तो पूरे गैंग का पता चला। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments