Agra News: खबरें आगरा की.....

हनुमान जयंती पर हवन व चालीसा पाठ 
आगरा, 03 अप्रैल। खतैना रोड, प्रताप नगर स्थित "गर्भाधान संस्कार एवं मैटरनिटी होम" पर गुरूवार हनुमान जयंती पर हवन व श्री हनुमान चालीसा का भजनों के साथ पाठ किया गया। फलों व मिष्ठान का भोग लगाया गया। अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एडवोकेट, मनोज अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, राजीव जैन, नरेन्द्र कुमार अग्रवाल, सचिन गोयल, ह्दय बंसल, ओम प्रकाश रंजन, बृजनंदन शर्मा, पारुल जैन एवं श्वेता गर्ग उपस्थित रही।
________________________________________
कंगना रनौत मामले में दोनों पक्षों की बहस सुनी गई, 16 को आ सकता है निर्णय
आगरा, 03 अप्रैल। हिमाचल के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध किसानों के अपमान एवं राजद्रोह के मामले में यहां शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए अनुज कुमार सिंह की कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस सुनी गई।
वादी पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुखबीर सिंह चौहान, दुर्ग विजय सिंह, राजवीर सिंह, बी एस फौजदार, विष्णु उपाध्याय, प्रीति, राजेंद्र गुप्ता, धीरज, अजय सागर पवन गौतम आदि अधिवक्ताओं ने बहस की। 
कंगना रनौत की ओर से अधिवक्ता अनसूया चौधरी ने भी पक्ष रखा। कोर्ट के पूर्व के आदेश के अनुपालन में कंगना रनौत की ओर से उनकी अधिवक्ता ने ₹500 का जुर्माना वादी पक्ष को अदा किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की करीब ढाई घंटे चली बहस सुनने के बाद आगामी 16 अप्रैल की तिथि आदेश के लिए नियत कर दी। 
________________________________________
20.5 लाख की लागत से बल्केश्वर, कमलानगर में होगा सड़कों का निर्माण 
आगरा, 03 अप्रैल। उत्तर विधानसभा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की विधायक निधि से बल्केश्वर आई.टी.आई. के सामने शिवपुरी कॉलोनी में अर्जुनदास वाली सड़क, कमला नगर कर्मयोगी फौवारे के पास रेणुका बाग कॉलोनी में बबलू राम निषाद वाली सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र ने किया। यह सभी कार्य लगभग 20.5 लाख रुपये की लागत से होंगे। 
इस अवसर पर अजय जैसवाल, पार्षद द्वय मुरारीलाल गोयल व कंचन बंसल, पवन बंसल, गिर्राज बंसल, प्रहलाद सिंह गुड्डी, राजू खेमानी, मनोज तोमर, कृष्ण कुमार अग्रवाल, मनोज गर्ग, इंदु, मोहन सिंह वर्मा, बृजेश वर्मा, अंकित बंसल उपस्थित रहे।
________________________________________
राष्ट्रीय सेवा योजना सम्मेलन में सहभागिता की
आगरा, 03 अप्रैल। सेंट जॉन्स कॉलेज की स्वयंसेविका कनक चौहान एवं स्वयंसेवक राम मधुकर यादव ने राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना के सम्मेलन में सहभागिता की। 
लखनऊ में रा.से.यो. क्षेत्रीय निदेशालय द्वारा सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें प्रदेश के 75 जिलों से युवा अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी एवं अन्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। 
कर्नाटक कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय बेंगलुरु में आयोजित विश्व युवा संसद 2026 में महाविद्यालय के स्वयंसेवक अक्षय कुमार सिंह और कृतिका कुमारी ने प्रतिभाग किया जिसमें स्वयंसेविका कृतिका कुमारी ने बेस्ट स्पीकर अवार्ड का खिताब अपने नाम कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एसपी सिंह जी ने स्वयंसेवकों को सम्मानित कर बधाई देकर अच्छे भविष्य की कामना की।
________________________________________




ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments