भूकंप के तेज झटकों से हिला दिल्ली-एनसीआर, 5.9 की तीव्रता से कांपी उत्तर भारत की धरती
आगरा, 03 अप्रैल। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम भारत में शुक्रवार (तीन अप्रैल) की रात 9:42 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में धरती हिल गई। पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी लोगों ने झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 माफी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश पर्वत था। फिलहाल किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
दिल्ली-एनसीआर में कई ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने झटकों को साफ महसूस किया। दफ्तरों और घरों में बैठे लोग तुरंत बाहर निकल आए।
कुछ जगहों पर लोग पार्क और खुले मैदानों में इकट्ठा हो गए. फिलहाल, किसी बड़े नुकसान या जानमाल के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
जम्मू-कश्मीर के इलाकों में करीब 10 से 15 सेकेंड तक झटके महसूस हुए। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी जमीन हिलने से लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई। तेज झटकों के चलते ही दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में धरती हिली। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पुंछ और कश्मीर घाटी के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके कुछ सेकंड तक रहे, लेकिन उनकी तीव्रता इतनी थी कि लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।
उधर, पाकिस्तान के इस्लामाबाद, पंजाब और पेशावर समेत कई इलाकों में भी तेज झटके महसूस किए गए।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments