Agra News: खबरें आगरा की....
सांसद नवीन जैन ने सुनी पीएम की "मन की बात," जनगणना पर मिला मार्गदर्शन
आगरा, 26 अप्रैल। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने कमला नगर स्थित वार्ड 80 के पार्षद पंकज अग्रवाल के आवास पर रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया।
सांसद जैन ने भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों सहित प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आगामी जनगणना जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए देशवासियों का मार्गदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने नागरिक कर्तव्यों, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र के विकास में आमजन की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रज किशोर अग्रवाल, राजीव शर्मा, राजेश गुप्ता, रवि गोयल, आयुष अग्रवाल, गौरव चौहान, कपिल कुशवाह, मोहम्मद नसीम, युवा भाजपा नेता वंश अग्रवाल, डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री, विशाल गुप्ता, अंश अग्रवाल उपस्थित रहे।
_________________________________________
साहित्य महोत्सव में दिखे विविध रंग
आगरा, 26 अप्रैल। विश्व पुस्तक दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को ताज लिटरेचर क्लब द्वारा साहित्य महोत्सव का आयोजन विजय नगर कॉलोनी स्थित एक सभागार में किया गया।
संस्था की अध्यक्ष भावना वरदान शर्मा ने स्वागत उद्बोधन में कहा 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस बनाया जाता है। कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन, साहित्य चर्चा एवं पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर डॉ अरविंद कपूर की अंग्रेजी में लिखी कविताओं के संकलन एजिस ऑफ़ क्रीसेंडो का भी विमोचन किया गया। काव्य संध्या में स्थानीय के अलावा हाथरस, अकोला, दिल्ली, फिरोजाबाद और मथुरा से कवियों ने भाग लिया। काव्य संध्या के उपरांत साहित्य चर्चा, पुस्तक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में हाथरस से आशु कवि अनिल बोहरे अकोला से कवयित्री अंशु छोकर, अमरीश नाथ, राजीव निस्पृह उपस्थित रहे। काव्य पाठ करने वाले कवियों में सुषमा सिंह, राजेंद्र मिलन, अशोक अश्रु, डॉ शशी गुप्ता, ब्रज बिहारी लाल बिरजू, प्रभु दत्त उपाध्याय, अमिता त्रिपाठी, विजया तिवारी, कामेश मिश्रा, चारुमित्रा, रश्मि जैन, महक, शेषपाल सिंह, संजय गुप्त, अशोक गोयल, डॉ उषा गिल, अशोक अग्रवाल भी शामिल थे।बसंचालन अनुपमा दीक्षित ने किया।
_________________________________________
अग्रवाल महासभा की नई कार्यकारिणी घोषित, नितेश अध्यक्ष, सतेंद्र महामंत्री, विष्णु कोषाध्यक्ष
आगरा, 26 अप्रैल। अग्रवाल महासभा के 2026-2028 सत्र के लिए रविवार को 40 सदस्यों की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नितेश अग्रवाल अध्यक्ष, सतेन्द्र अग्रवाल महामंत्री, विष्णु बिहारी गोयल कोषाध्यक्ष के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. मंजू बंसल, सुभाष चंद्र गर्ग, उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार बंसल, कृष्ण मुरारी गोयल, वीरेन्द्र कुमार जैन, वीरेन्द्र गोयल, उपमहामंत्री बृजेश अग्रवाल, संगठन मंत्री शैलेन्द्र बंसल, सुशील अग्रवाल, रवि अग्रवाल, विधान निर्माता अनिल अग्रवाल, प्रचार मंत्री संजीव कुमार अग्रवाल, कानूनी सलाहकार गजेन्द्र अग्रवाल नियुक्त किए गए।
सहचुनाव अधिकारी फूलचंद बंसल व अशोक अग्रवाल ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महासभा द्वारा समाज में दहेज रहित शादियां भी कराई जाएंगी। इस अवसर पर विनय अग्रवाल, भगवान दास बंसल, विनोद अग्रवाल, सुरेशचंद, कुलवन्त मित्तल, लक्ष्मीनारायण मित्तल, दिनेश मित्तल उपस्थित थे।
_________________________________________
झूलेलाल मेले में दिखे सिंधी कला और संस्कृति के रंग
आगरा, 26 अप्रैल। कोठी मीना बाजार ग्राउंड में रविवार को जय झूलेलाल मेला समिति द्वारा दो दिवसीय झूलेलाल मेले का शुभारम्भ हुआ। जिसमें बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मेले में मुम्बई से आए कमलेश कपूर ने सुरीली आवाज का जादू बिखेरा।
मेले का शुभारम्भ सोमनाथ धाम के मठाधीश पीर डॉ. शंकरनाथ योगी, रंगूराम धाम के बाबा गुरमुखदास उदासीन, दीदी भगवन्ती साजनानी ने भगवान झूलेलाल का पूजन व आरती कर किया। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने फीता काटकर मेले का उद्गाटन किया। संरक्षक गिरधारी लाल भगतयानी ने बताया कि समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मेले में पहुंचे अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट संग लोगों ने खूब डांस किया। _________________________________________
आशीर्वाद सोसाइटी में हुई रंगभरो प्रतियोगिता
आगरा, 26 अप्रैल। विजय नगर कालोनी स्थित आशीर्वाद वेलफेयर सोसाइटी में रविवार को बच्चों के लिए रंगभरो प्रतियोगिता आयोजित की गई। सोसाइटी के अध्यक्ष गिरीश गोयल ने बताया कि विश्व पुस्तक दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन सेंट एंड्रूज स्कूल की ओर से किया गया।
बच्चों को विभिन्न चित्र दिए गए जिन्हें उनको रंगों से सजाना था। करीब दो घंटे तक चली प्रतियोगिता में सोसाइटी के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की व्यवस्थाएं आलोक वैष्णव ने संभाली।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments