Agra News: खबरें आगरा की.....

श्रीजगन्नाथ मंदिर में जानकी महामहोत्सव मनाया गया 
आगरा, 25 अप्रैल। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में शनिवार को माता जानकी महामहोत्सव मनाया गया। पंचगव्य व पंचामृत से सियाराम का अभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। 
मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने माता जानकी के प्राक्टयोत्सव की कथा सुनाते हुए बताया कि धरती मां की गोद से प्रकट हुई माता सीता मां लक्ष्मी का स्वरूप थीं। संध्या काल में पंचगव्य व पंचामृत से सियाराम का अभिषेक किया गया। सीताराम की प्रतिमा को चंदन व नए परिधानों से स्रंगारित किया गया। गर्मी का मौसम होने के कारण भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व बलभद्र बलराम जी का भी चंदन से श्रंगार व हल्के सूती वस्त्र धरण कराए गए। सियाराम की विशेष आरती की गई। सुशील अग्रवाल, संजीव बंसल, शैलेश बंसल, संजीव मित्तल, नितेश अग्रवाल,  राजेश उपाध्याय, शाश्वत नंदलाल, अदिति गौरांगी, ओमप्रकाश अग्रवाल उपस्थित थे।
_________________________________________
विधायक ने मेट्रो अधिकारियों के साथ किया नाले का निरीक्षण 
आगरा, 25 अप्रैल। विधान परिषद सदस्य और भाजपा के प्रदेश सचिव विजय शिवहरे ने विगत सायं धाकरान चौराहे पर नाले का पानी रुकने की सूचना मिलने पर मेट्रो ट्रेन परियोजना के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
विधायक विजय शिवहरे ने निरीक्षण के उपरांत संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए समस्या के त्वरित समाधान हेतु पत्र जारी करवाया गया। मेट्रो अधिकारियों ने पत्र में कहा कि फिलहाल रिसाव रोकने के लिए सीवर की लाइन को दो फीट से इसे जोड़ा जा रहा है, परियोजना पूरी होते ही इसे चार फीट की लाइन से जोड़ दिया जाएगा।
_________________________________________
अस्मिता खेलो इंडिया वॉलीबॉल व टेबल टेनिस प्रतियोगिता 27, 28 को
आगरा, 25 अप्रैल। महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा अस्मिता खेलो इंडिया के अंतर्गत वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। ये प्रतियोगिताएं एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होंगी।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता 27 अप्रैल को शाम 4:30 बजे से शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में अब तक आर्मी पब्लिक स्कूल, न्यू सेंट स्टीफन स्कूल, दयालबाग वॉलीबॉल क्लब, ऑल सेंट्स स्कूल, स्टेडियम इलेवन, बी.डी. जैन कॉलेज, जीएस पब्लिक स्कूल तथा केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 सहित कई महिला टीमों ने अपनी प्रविष्टि करा ली है।  इच्छुक टीमें 26 अप्रैल तक वॉलीबॉल कोच महेंद्र सिंह से मोबाइल फोन नंबर 8193930231 संपर्क कर अपनी प्रविष्टि सुनिश्चित कर सकती हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को फॉर्म के साथ आधार कार्ड की प्रति लगाना अनिवार्य होगा।
टेबल टेनिस प्रतियोगिता 28 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में अब तक 50 महिला खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता को अंडर-15, अंडर-19 एवं ओपन वर्ग में खेला जाएगा।
प्रत्येक खिलाड़ी केवल एक ही वर्ग में भाग ले सकेगी। इच्छुक खिलाड़ी 26 अप्रैल तक अलका शर्मा (सचिव टेबल टेनिस) से संपर्क कर पंजीकरण करा सकती हैं।
दोनों प्रतियोगिताएं ओलंपिक संघ के अधिकृत निर्णायकों द्वारा संपन्न कराई जाएंगी। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आयोजन सचिव संजय गौतम से संपर्क किया जा सकता है।
_________________________________________
नेशनल चैम्बर के साथ बैठक करेंगे जिलाधिकारी
आगरा, 25 अप्रैल। नेशनल चैम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को नवागत जिलाधिकारी मनीष बंसल से उनके कार्यालय में मिला। चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल ने पौधा देकर उनका स्वागत किया तथा औद्योगिक समस्याओं के सम्बन्ध में चैम्बर के सदस्यों के साथ बैठक करने के लिये आमंत्रित किया। 
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को शहर की औद्योगिक एवं व्यापारिक समस्याओं से भी अवगत कराया। डीएम ने ताज संरक्षित क्षेत्र में उद्योगों को आ रही समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया और चैम्बर के साथ शीघ्र ही बैठक करने का आश्वासन दिया। 
प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, स्थानीय प्रशासन समन्वय प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रशांत जैन, पूर्व अध्यक्ष एवं नागरिक सुविधा प्रकोष्ठ के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल, चन्द्रवीर सिंह उपस्थित थे। 
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments