सेल्फी प्वाइंट के पास हाईवोल्टेज ड्रामा! तीन युवतियों ने बीच सड़क युवकों को पीटा
आगरा, 20 मार्च। थाना ताजगंज के अंतर्गत फतेहाबाद रोड पर गुरुवार की शाम स्कूटी सवार तीन युवतियों और कार सवार युवकों के बीच छेड़छाड़ के आरोप को लेकर बीच सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यह हाई वोल्टेज ड्रामा फतेहाबाद के सेल्फी पॉइंट के पास हुआ। खबरों के अनुसार, स्कूटी पर सवार तीन युवतियों का कार सवार कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
युवतियों का आरोप था कि कार सवार युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। शीघ्र ही तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस उग्र होकर हाथापाई में बदल गई। गुस्साई युवतियों ने सड़क पर ही युवकों की पिटाई कर दी। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह स्पष्ट नहीं हुआ कि दोनों पक्षों के युवक और युवतियां कौन थे। समझा जाता है कि दोनों में से कोई पक्ष पुलिस के पास नहीं पहुंचा।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments