गंगा स्नान को जा रहे आगरा के परिवार की कार तीन बार पलटी, सभी सुरक्षित
आगरा, 20 मार्च। कासगंज जिले के निकट सोरों गंगा स्नान के लिए जा रहे शहर के एक परिवार की कार शुक्रवार की सुबह फिरोजाबाद क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
खबरों के मुताबिक, थाना पचोखरा क्षेत्र में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क पर तीन बार पलट गई। आसपास के लोगों ने शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला. गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
कार में शिवराम अपने परिवार और साथियों के साथ सवार थे। वे सभी गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। कार में शिवराम के साथ 55 साल के रामवीर, 70 साल की शांति देवी, 45 साल की सुनीता, 40 साल के बीनू और चार साल की दामिनी सवार थी। थाना पचोखरा क्षेत्र में नगला दल के पास अचानक कार के सामने एक बाइक सवार आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार चालक ने कार मोड़ी लेकिन वह अनियंत्रित हो गई और तीन बार सड़क पर पलट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments