जमीन का बैनामा कराने आए व्यक्ति का बैग ले उड़ा युवक

आगरा, 20 मार्च। तहसील किरावली में जमीन का बैनामा कराने आए एक व्यक्ति को रेस्टोरेंट में चाय नाश्ता करना महंगा पड़ गया। इस दौरान एक युवक उनका बैग लेकर रफूचक्कर हो गया।
खबरों के अनुसार, पड़ोसी जनपद मथुरा के थाना बल्देव क्षेत्र के ग्राम गढ़ी मंगली निवासी पीड़ित तहसील किरावली में जमीन का बैनामा कराने आए थे। ऑनलाइन प्रक्रिया में देरी होने के कारण वह शाम करीब 4:30 बजे अपने साढ़ू और साले (निवासी जाजऊ) के साथ निकट स्थित एक रेस्टोरेंट में चाय-नाश्ता करने पहुंच गए। 
नाश्ता करने के बाद पीड़ित जैसे ही पैसे देने के लिए काउंटर की ओर मुड़े, तभी वहां पहले से मौजूद एक युवक ने कुर्सी पर रखा उनका बैग लेकर भाग निकला। पीड़ित जब कुर्सी पर वापस लौटे तो बैग गायब देख उनके होश उड़ गए। बताया गया कि बैग में कुछ रुपये भी थे।
रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो उसमें आरोपी युवक बैग ले जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।पीड़ित ने इस संबंध में थाना किरावली में लिखित तहरीर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है। 
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments