संजय प्लेस में खोला नया 'डाइकिन फुल लाइन प्लाजा'

आगरा, 22 मार्च। जापान की डाइकिन इंडस्ट्रीज की 100% हिस्सेदारी वाली कंपनी डाइकिन एयरकंडीशनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने रविवार को शहर में अपने नए और एक्सक्लूसिव ब्रांड शॉप 'डाइकिन फुल लाइन प्लाजा' का उद्घाटन किया। यह प्रीमियम शोरूम स्थानीय डीलर 'सोनी एयरकॉन' के साथ मिलकर खोला गया है। डाइकिन इंडिया के चेयरमैन और एमडी कंवलजीत जावा ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर संजय प्लेस में नए शोरूम का उद्घाटन किया।
इस खास मौके पर, कंपनी ने साल 2026 के लिए अपने एसी के नए मॉडल्स की रेंज भी लॉन्च की । इसमें भारी बिजली बचाने वाले नए रूम एसी और आधुनिक एआई तकनीक वाली वीआरवी अल्फा सीरीज शामिल हैं।
कंवलजीत जावा ने बताया कि डाइकिन ने भारत में 2800 करोड़ रुपये का निवेश किया है । 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने के लिए कंपनी की नीमराना और श्रीसिटी में 3 अत्याधुनिक फैक्ट्रियां हैं, और 3 रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर भी स्थापित किए गए हैं । इसके अलावा, युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के काबिल बनाने के लिए कंपनी 3 स्किल डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट भी चला रही है।
______________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments