Agra News : खबरें आगरा की....
खुशी - एक मंजिल नहीं, एक यात्रा है
आगरा, 22 मार्च। अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस पर इस्मा ट्रस्ट के तत्वावधान में डॉ. चीनू अग्रवाल द्वारा रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वक्ताओं ने कहा, क्या खुशी कोई उपलब्धि है, या फिर यह एक निरंतर प्रक्रिया है? क्या हम खुश रहना सीखते हैं, या दुखी होना? अक्सर हम यह मान लेते हैं कि खुशी किसी उपलब्धि या वस्तु की उपलब्धता पर निर्भर है - जब हमें वह उपलब्ध होगी तब ही हम खुश होंगे। परंतु सच्चाई इससे अलग है। कार्यक्रम में किशोर खन्ना, अधिवक्ता केसी जैन, कनक जैन, सुशील गुप्ता, सलभ गुप्ता आदि सम्मिलित थे।
__________________________________________
125 लोगों ने किया रक्तदान
आगरा, 22 मार्च। क्षत्रिय सभा दयालबाग द्वारा अपने पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह चौहान की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन समर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से श्री शिव बाला हॉस्पिटल, निर्भय नगर में किया गया। शिविर में 125 लोगों ने रक्तदान किया, जिसमें युवाओं के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी भी सराहनीय रही। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्याम भदौरिया ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किए।
इससे पहले प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने शिविरका शुभारंभ किया। रक्तदान करने वालों में गजेन्द्र सिंह परमार, महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह जादौन, कोषाध्यक्ष रामकिंकर सिंह भदौरिया, संयोजक धर्मेन्द्र सिंह चौहान, जितेन्द्र सेंगर, विजय पाल सिंह चौहान, आर.पी. सिंह जादौन भी शामिल थे।
__________________________________________
संघ शाखा ने मनाया होली और नववर्ष मिलन समारोह
आगरा, 22 मार्च। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की श्री राम शाखा, जयपुर हाउस द्वारा रविवार को श्री राम पार्क, जयपुर हाउस पर होली मिलन एवं हिन्दू नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता गिरिराज ने बताया कि हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ला की प्रतिपदा को मनाया जाता है ।इस दिन संघ की स्थापना करने वाले डॉक्टर बलिराम हेडगेवार का जन्म भी हुआ था। अध्यक्षता अनिल वर्मा ने की।
चौधरी राजन सिंह विभाग संचालक ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन श्रीराम शाखा के पालक एवं नगर बौद्धिक प्रमुख ओम स्वरूप गर्ग ने किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय अधिकारी अशोक कुलश्रेष्ठ और भवेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि रहे।
__________________________________________
मनोनीत पार्षदों का अभिनंदन
आगरा, 22 मार्च। भारतीय जनता पार्टी महानगर की ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस हुई बैठक में दस मनोनीत पार्षदों का अभिनंदन किया गया।
बैठक में राज्यसभा सदस्य नवीन जैन, एम एल सी विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विधायक जी एस धर्मेश, वरिष्ठ नेता अनिल चौधरी आदि ने सभी नवीन कार्यकारिणी सदस्यों, मनोनीत पार्षदों एवं एत्मादपुर विधानसभा के मनोनीत सभासदों को अंगवस्त्र भेंट किए गए।
__________________________________________
पूर्व विधायक वीरेंद्र सोन का निधन
आगरा, 22 मार्च। आगरा पश्चिम (सुरक्षित) सीट से कांग्रेस के विधायक रह चुके वीरेंद्र सोन का रविवार दोपहर उनके पैतृक आवास नगला छउआ में निधन हो गया। वे लगभग 85 वर्ष के थे।
वीरेंद्र सोन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी और आजीवन उसी विचारधारा के प्रति समर्पित रहे। वर्ष 1984 में कांग्रेस ने उन्हें आगरा पश्चिम (सुरक्षित) विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया, जहां से वे विजयी होकर पहली बार विधायक बने। मृदुभाषी और सरल स्वभाव के धनी वीरेंद्र सोन की छवि एक साफ-सुथरे और सिद्धांतवादी नेता की रही।
__________________________________________
सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने मनाया होली मिलन
आगरा, 22 मार्च। सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने रविवार को राधा कृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया।
इस अवसर पर सदस्यों ने समाजहित के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा के साथ प्रेम शंकर शर्मा, मुकेश चंद शर्मा, जे.पी. लवानिया, आशुतोष गौतम, बृजेश गौतम, देवेंद्र शर्मा, मूलचंद शर्मा, शिवदत्त शर्मा, हरीश शर्मा, सुरेंद्र शास्त्री, लक्ष्मी लवानिया, डॉ. प्रमोद रावत, एम.एम. शर्मा, प्रीति मिश्रा, योगेश भारद्वाज, अभिषेक शुक्ला, राजेंद्र पाराशर ने विचार साझा किए। संचालन आशुतोष गौतम ने किया।
__________________________________________
रिवर कनेक्ट संगोष्ठी में गूंजा जल संकट पर सख्त संदेश
आगरा, 22 मार्च। विश्व जल दिवस के अवसर पर रिवर कनेक्ट कैंपेन द्वारा आयोजित संगोष्ठी में जल संकट की भयावहता पर गंभीर मंथन हुआ। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि देश में पानी की समस्या अब भविष्य का खतरा नहीं, बल्कि वर्तमान का संकट बन चुकी है, जिस पर तत्काल ठोस कार्रवाई जरूरी है।
इस अवसर पर नृत्य ज्योति कथक केंद्र ने अपनी नई शाखा ताज नगरी फेस 2 पर बच्चों को जल प्रदूषण, जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता और उसकी प्रदर्शनी का आयोजन किया। रिवर कनेक्ट से वरिष्ठ पत्रकार ब्रज खंडेलवाल और डॉ देवाशीष भट्टाचार्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विशाल झा ने सभी का स्वागत किया।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments