Agra News: खबरें आगरा की....
आगरा की प्रोफेसर बिंदु अवस्थी को लखनऊ में मिला सम्मान
आगरा, 21 मार्च। बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्रोफेसर बिंदु अवस्थी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में राज्य ललित कला अकादमी द्वारा लखनऊ में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय स्तर पर चयनित कलाकृतियों की प्रदर्शनी आयोजित की गई और प्रदेश की चयनित महिला कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। महिला कलाकारों को यह सम्मान ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ सुनील विश्वकर्मा, निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र, दीपक शर्मा, सुनील कुशवाहा, सम्मानित सदस्यगण किरण राठौड़, दिशा दिनेश, अभिनव, डॉ आभा सिंह ने प्रदान किए।
_________________________________________
तीन और सड़कों का विधायक निधि से होगा निर्माण
आगरा, 21 मार्च। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की विधायक निधि से महर्षिपुरम गैलाना में छोटे गुरुद्वारे के पास वाली रोड व दयालबाग 100 फुटा रोड के पास अदन बाग कॉलोनी की सड़क तथा कमला नगर नटराज पुरम में तिकोना पार्क की बाउंड्रीवॉल का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास कैलाश, दयालबाग व बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष क्रमश: सर्वश्री राकेश शर्मा पिंटू, योगेश दिवाकर व शिव शैलेंद्र व कौशल शर्मा ने किया। यह सभी कार्य लगभग 64 लाख रुपये की लागत से होंगे।
महानगर उपाध्यक्ष दीपू जादौन, पार्षदगण विजय सिंह, भरत शर्मा, हरिओम बाबा, प्रेमदास चौधरी और क्षेत्रीय लोगों में एम.जी शर्मा, अनंत चौधरी, गौरव सिंह, मुनेश तोमर, अनूप अग्रवाल, दिनेश गौतम, गुरुदेव सिद्धू, काके मास्टर साहब, कैप्टन अग्रवाल, राम सिंह चौहान, संदीप शर्मा बंटी, स्वामी प्रसाद, दिलीप गुप्ता, डॉ पृथ्वी सिंह, डॉ रमेश खनेजा, डॉ संदीप गुप्ता, डॉ रमाकांत गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंघल, निशु शर्मा, अनीता गुप्ता, कुमकुम गुप्ता, पद्मा गुप्ता, आर सी मित्तल उपस्थित रहे।
_________________________________________
लालऊ पुल से कागारौल तक सड़क चौड़ीकरण को मिली मंजूरी
आगरा, 21 मार्च। सांसद राजकुमार चाहर एवं खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने बताया कि चंदौसी–आगरा–तांतपुर–कोट राज्य मार्ग पर दक्षिणी बाईपास, लालऊ पुल से कागारौल तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।
यह कार्य चैनेज 216.300 से 224.630 तक कुल 8.330 किलोमीटर लंबाई में किया जाएगा, जिसकी लागत ₹1823.57 लाख (करीब 18.23 करोड़ रुपये) निर्धारित की गई है। सड़क की चौड़ाई लगभग 10 मीटर रखी जाएगी, जिससे यातायात और अधिक सुगम व सुरक्षित हो सकेगा। परियोजना में 5 वर्षों का अनुरक्षण भी शामिल है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इसके लिए 5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। सांसद चाहर ने लोकसभा में आगरा–जगनेर मार्ग के चौड़ीकरण का मुद्दा उठाया था।
_________________________________________
धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर आर्ष विद्या समाजम के प्रतिनिधियों की सांसद नवीन जैन से मुलाकात
आगरा 21 मार्च। आर्ष विद्या समाजम के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को शास्त्रीपुरम स्थित राज्यसभा सांसद नवीन जैन से उनके निवास पर भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने देश में धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और समाज में बढ़ती चुनौतियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल में शांति कृष्णा, वैशाली शेट्टी एवं संस्था से जुड़े रितेश शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने बताया कि उनकी संस्था देशभर में उन लोगों को पुनः सनातन धर्म में वापस लाने का कार्य कर रही है, जो किसी कारणवश धर्म परिवर्तन कर चुके हैं। उन्होंने विशेष रूप से केरल की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां वामपंथी सरकार के कारण हिंदू समाज स्वयं को असुरक्षित महसूस करता है। प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान में उनकी संस्था महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल एवं तमिलनाडु में सक्रिय है और अब उत्तर प्रदेश में भी संस्था का विस्तार करना चाहती है। इस संबंध में उन्होंने सांसद नवीन जैन से सहयोग की मांग की।
इस पर सांसद नवीन जैन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर संस्था को हर संभव सहयोग दिलाने का प्रयास करेंगे।
_________________________________________
झूलेलाल जयंती में अभिनेता गुलशन ग्रोवर की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह
आगरा, 21 मार्च। झूलेलाल जयंती के अवसर पर भोगीपुरा बाजार, शाहगंज में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अभिनेता ने मंच से सभी को झूलेलाल जयंती की शुभकामनाएं दीं और समाज की एकता, संस्कृति एवं परंपराओं की सराहना की।
इस अवसर पर भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोकनृत्य, झांकियां और धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। भगवान झूलेलाल की विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती कर समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विक्की, संरक्षक रोहित श्रीवास्तव, संयोजक सुमित सतीजा, गौरव राजावत, घनश्याम मूलानी, योगेश सोनी, महामंत्री राजेश धनवानी, आकाश मूलानी,नारायण दास उपाध्यक्ष जितेन्द्र खुशलानी,अमित कुमार,प्रकाश बूलचन्दानी,विक्रम भागवानी मंत्री विक्की धनवानी,मनोज निर्मलानी,शोभराज,हितेश भोजवानी,यश असीजा,गौरव बूलचन्दानी,मनोज अग्रवाल,सोनू गर्ग सदस्य गुलशन मंगलानी,मुकेश मूलानी,मनीष सयानी,नवीन साधवानी,मोहित खेमलानी,शंकर धनवानी,सोनू केसवानी,हेमन्त,नरेश खुशलानी,समीर चाहर,अजय खेमानी,अनिल वरजानी, मीडिया प्रभारी अमोल दीक्षित मौजूद रहे।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments