Agra News : खबरें आगरा की...

खेरिया मोड़ पर धूमधाम से मनाई गई झूलेलाल जयंती
आगरा, 20 मार्च। सिंधी शक्ति संगठन द्वारा खेरिया मोड़ क्षेत्र में भगवान झूलेलाल जयंती धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। शुभारंभ योगी गुरु जहाजनाथ, सांसद राजकुमार चाहर एवं विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इसके उपरांत भगवान झूलेलाल की भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से भाग लिया। भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें मीठे चावल, छोले का प्रसाद एवं मीठे शरबत का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुति हुई, महिलाओं ने नृत्य कर उत्सव को और भी आनंदमय बना दिया तथा श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। सिंधी शक्ति संगठन के अध्यक्ष सुशील नोतनानी ने बताया कि भगवान झूलेलाल जयंती सिंधी समाज का प्रमुख पर्व है, जिसे समाज बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाता है। कार्यक्रम में महेश शर्मा, हेमंत नोतनानी, मनोज नोतनानी, राजेश यादव, आनंद नोतनानी, अजय नोतनानी, राजकुमार नोतनानी, अखिलेश अग्रवाल, संजय नोतनानी, विकास भारद्वाज, मनोज खेमानी, संतोष नोतनानी, दिलीप खेमानी, बिजेंदर पहलवान, सुखदेव गिडवानी, दीपक नोतनानी, आशा राम खेमानी, रूपचंद चांदनी अनिल नोतनानी, सत्येंद्र यादव, संजीव कुमार नोतनानी, जय किशन, वंश नोतनानी, सुशीला त्यागी संगीता नोतनानी, सोनू नोतनानी, अमिता, पवन कुशवाहा, जय सिंह सरदार, लक्ष्मण कल्याणी, आशु मूलचंदानी, बाबू चेतवानी, मेघराज चांदनी रणजीत राणा, भारत मंगलानी, काव्या, अंश, महक, नीर, सहज, राजू कुशवाहा तेजस उपस्थित रहे।
__________________________________________
बल्का बस्ती में दो दिवसीय गणगौर मेला 21 से
आगरा, 20 मार्च। गणगौर मेला कमेटी बल्का बस्ती बाजार द्वारा 21 व 22 मार्च को होने वाले दो दिवसीय गणगौर मेले का आमंत्रण पोस्टर जारी किया गया।
मेला कमेटी के सुरेश चन्द शर्मा ने बताया गया कि शाहजहां काल में गुजरात से आए गुजराती और नागर समाज द्वारा इसको शुरू किया गया था। 'गण' का अर्थ है शिव और 'गौर' का अर्थ है गौरी (पार्वती)। यह परंपरा अनवरत रूप से जारी है।
मेले के लिए 15 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया, जिसमें सुरेश चन्द शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, अनिल जैन, संजय सोलंकी, मनोज वर्मा, मोहित वर्मा, रोहित वर्मा, संजू कुमार, सिद्धार्थ कठेरिया, सुनील कुमार, मनीष शर्मा, ऋषभ जैन, किशन कुमार, नरेश कुमार, विष्णु वर्मा आदि शामिल किये गये।
__________________________________________
गौवंश के अवशेष मिलने से आक्रोश, पुलिस ने शांत कराया 
आगरा, 20  मार्च। थाना ताजगंज थाना क्षेत्र में पाठक हॉस्पिटल के पास गौवंश के अवशेष मिलने से तनाव फैल गया। हिंदूवादी संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया गया। हिंदूवादी नेताओं ने इस कृत्य के खिलाफ ताजगंज थाने में तहरीर भी दी।
हिंदूवादी नेता गोविंद पाराशर का कहना है कि यह शरारती तत्वों द्वारा शहर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की एक बड़ी साजिश है। पुलिस चौकी प्रभारी को तत्काल हटाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि 24 घंटे के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
__________________________________________
नेत्रदान व त्वचा दान के बाद डाक्टर सुपार्श्व सिंह जैन का देहदान
आगरा, 20 मार्च। सिद्धार्थ अपार्टमेंट खंदारी निवासी डा.सुपार्श्व सिंह जैन (88) का दिल्ली में 18 मार्च को निधन हो जाने पर परिवारीजनों ने एक सराहनीय पहल करते हुए दिल्ली में ही उनके नेत्रों व त्वचा का दान कराया। साथ ही अगले दिन 19 मार्च को सुबह 10 बजे दिल्ली एम्स के लिए देहदान किया। 
डा.सुपार्श्व सिंह हेल्प आगरा संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन के बहनोई थे। संस्था के महामंत्री गौतम सेठ, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जैन, रामसरन मित्तल, अशोक गोयल, पूर्व महासचिव किशन अग्रवाल, अजय मित्तल, नेत्रदान व देहदान प्रभारी प्रतीक जैन व मिडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने इस प्रेरणादायक पहल को समाज के लिए एक उदाहरण बताया है।उनके इस दान से जहां दो अंधकारमय जिन्दगियां रोशन होगी वही उनका मृत शरीर मेडीकल छात्रों को पढ़ाई को योगदान प्रदान करेगा। मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल का कहना है कि नेत्रदान व देहदान के लिए 9319111000 पर सम्पर्क किया जा सकता है।           
__________________________________________
विधायक खंडेलवाल की निधि से बनेंगे तीन रोड 
आगरा, 20 मार्च। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की विधायक निधि से आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 6 व 7 की एक-एक गोपेश्वर मंडल के मदिया कटरा के पास तोता का ताल फूल वालों के सामने वाली सड़क का शिलान्यास मंडल अध्यक्ष द्वय अमित बंसल व राहुल जैन ने किया। यह तीनों रोड लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बनेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डॉ पार्थ सारथी शर्मा, नीतेश शिवहरे, अनिल शिवहरे, पार्षद निरंजन सिंह केम, सुषमा जैन, नीतीश भारद्वाज, अमित पटेल, विक्रांत कुशवाह, विजय भदौरिया, टी.एन चौहान, मनोज चौहान, मनीष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, हिमांशु गौतम, शिवेंद्र बघेल, सिंपल अग्रवाल, अरिहंत जैन, बसीम कुरैशी, पवन सैनी, प्रवीण अग्रवाल उपस्थित थे।
__________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments