पनवारी में 24 को होगा बारह जिलों की सरदारी का ब्रह्मभोज

आगरा, 22 मार्च। जिले का ग्राम पनवारी एक बार फिर चर्चाओं का केंद्र बनने जा रहा है। इस बार यहां 24 मार्च को 12 जिलों की सरदारी को आमंत्रित किया गया है। मौका होगा ब्रह्मभोज का।
दरअसल ग्राम पनवारी के पूर्व प्रधान उम्मेद सिंह की पत्नी प्रेमवती का विगत 13 मार्च को निधन हो गया था। उनके पुत्र चौधरी यशपाल सिंह द्वारा 24 मार्च की दोपहर व्यापक स्तर पर ब्रह्मभोज का आयोजन किया जा रहा है। 
इस ब्रह्मभोज में आगरा के अलावा आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, इटावा, एटा, मैनपुरी, बुलंदशहर, फ़िरोज़ाबाद, धौलपुर, भरतपुर आदि जिलों की समस्त सरदारी को न्योता भेजा गया है। यह कार्यक्रम श्रीराम आदर्श महाविद्यालय, पनवारी में होगा।
कार्यक्रम के लिए व्यापक स्तर पर भोजन व्यवस्था की जा रही है। बड़ी संख्या में हलवाइयों को लगाया गया है। पानी के टैंकरों की व्यवस्था भी की गई है। सभी इंतजामों को चौधरी यशपाल सिंह की देखरेख में पूरा किया जा रहा है।
_______________________________________




ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments