लॉरेंस यूनाइटेड और पॉल्स टाइटन ने जीते सुपर लीजेंड्स वर्ग के मुक़ाबले

आगरा, 25 फरवरी। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा पूर्व छात्रों के लिये आयोजित ओसवाल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार से सुपर लीजेंड्स वर्ग के मुक़ाबले शुरू हुये।
सेंट जोन्स कॉलेज के मैदान पर खेले गये पहले मैच में लॉरेंस यूनाइटेड ने फ़्रांसिस एवेंजर्स को 21 रन से और दूसरे मैच में पॉल्स टाइटन ने पीटर्स सुपरकिंग्स को 2 विकेट से पराजित किया।
पहले मुकाबले में फ्रांसिस अवेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लॉरेंस यूनाइटेड ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 148 रन का स्कोर खड़ा किया। सागर भटनागर ने 48 गेंदों पर 50 रन बनाए। नितिन अग्रवाल ने 24 और अमित शर्मा ने 21 रनों का योगदान दिया। फ्रांसिस अवेंजर्स के कमलदीप सिंह और सौरभ खन्ना ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि रुचिर मेहता ने 1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रांसिस अवेंजर्स की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 127 रन ही बना सकी और 21 रनों से मुकाबला हार गई। टीम की ओर से कमलदीप सिंह ने 36 रन तथा सौरभ खन्ना ने 17 रनों की पारी खेली। लॉरेंस यूनाइटेड के लिए अक्षत रल्लन 3 विकेट चटकाए, जबकि सागर भटनागर ने 2 विकेट लिये। सागर भटनागर को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।
द्वितीय मैच में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें पॉल्स टाइटंस ने टॉस जीतकर पीटर्स सुपरकिंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 20 ओवरों में पॉल्स टाइटंस की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। टीम की ओर से अनुप अग्रवाल ने 32 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि अंकुर अग्रवाल और डॉ. राजीव फिलिप ने 28-28 रनों का योगदान दिया।
पीटर्स सुपरकिंग्स की ओर से आशीष सरभोय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट झटके। पुनीत अग्रवाल और मुकेश ने 1-1 विकेट हासिल किया। जवाबी पारी में पॉल्स टाइटंस ने 16.4 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन बनाकर मैच जीत लिया। शशांक कौल ने 31, गौरव माथुर ने 26, मुकेश ने 24 तथा नरेंद्र रमानी ने 19 रनों का योगदान दिया। अनमोल असीजा, चंदन कालरा और अंकुर अग्रवाल ने 2-2 विकेट लिये । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आशीष सरभोय को 5 विकेट लेने के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, डॉ. राजीव फ़िलिप, रामानंद चौहान, अनमोल कोहली, उदय गोयल, डॉ. जॉन अभिषेक, संदीप नायक, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments