फेम ने चंदन लगाकर फूलों से खेली होली
आगरा, 25 फरवरी। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने होटल सी पी पैलेस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। फेम के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती ने सभी आगुन्तकों का पटका पहना कर, चंदन लगाकर फूलों की होली से सबका अभिनंदन किया। अपने संदेश में उन्होंने होली को सद्भाव और सौहार्द्र का त्योहार बताया एवं सभी को इस त्योहार पर सभी व्यापारियों को होली की बधाई एवं शुभकामनयें प्रेषित कीं।
होली मिलन में विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, एडी.कमिश्नर ग्रेड-1 जी एस टी, पंकज गांधी, एडी कमिश्नर ग्रेड-2 एस आई बी अंजनी कुमार अग्रवाल, डीवीवीएनएल के मुख्य अभियंता कपिल सिन्दवानी, यूपीसीडा के रीजनल मैनेजर सी के मौर्या, सुरेश चंद्र गर्ग, सिकंदरा फैक्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सचिव आदेश गुप्ता, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान, विजय आहूजा एडवोकेट, रंजीत सामा, वासु मूलचंदानी, रूबी सहगल, प्रदीप वासन, दीपक माहेश्वरी, विमु आहूजा एडवोकेट, रमन वासन, ललित अरोड़ा, संजय धवन, विकास भारद्वाज, रघु पंडित, नवीन गौतम, आलोक असीजा आदि गणमान्य शामिल रहे।
फेम मथुरा से प्रदेश उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सुभाष सैनी, हाथरस से सुरेश अग्रवाल अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। फेम के मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार गोयल, जिलाध्यक्ष राजेश खुराना, जिला महामंत्री ब्रजेश पंडित, राजेन्द्र सिंह कुक्कू, धर्मवीर कौशिक, लिली गोयल, मनोज खंडेलवाल, रूपेश कुमार, संतोष कुमार, अमन कुलश्रेष्ठ, सारथी साहू, मनीश कुमार, पूरन चंद्र वर्मा, मनीश बुद्धिराजा, पूरन चंद्र वर्मा, अंशुल पंडित, मुरारी धाकरे, सलमान अब्बास आदि उपस्थित रहे।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments