युवती ने शादी से मना किया तो घर छोड़कर चला गया टैटू शॉप संचालक
आगरा, 25 फरवरी। प्रेम में असफल टैटू बनाने वाला एक युवक पिछले करीब बीस दिन से घर से लापता है। वह मोबाइल फोन पर अपने एक दोस्त से तो बात कर रहा है, लेकिन घरवालों से बात नहीं कर रहा है। परिवारीजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
खबरों के अनुसार, थाना शाहगंज के सराय ख्वाजा क्षेत्र के नगला रेहराब खां का रहने वाला टैटू कारीगर ललित कुमार ताजगंज के बसई चौकी के पास टैटू शॉप संचालित करता था। उसकी दोस्ती पास में ही एक ब्यूटीपार्लर में काम करने वाली युवती से थी। युवती ने कुछ दिन पहले परिवार के राजी न होने की बोलकर शादी से मना कर दिया।
इसके बाद से ललित अवसाद में था। विगत चार फरवरी उसने परिजनों को व्हाट्सएप पर संदेश भेज कर कहीं जाने की जानकारी दी और लापता हो गया।
विगत सोमवार को ललित के पिता ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर अंदर का सामान चेक किया तो उसमें एक पत्र मिला, जिसमें युवती के मना करने की वजह से घर से दूर जाने की बात लिखी थी। थाना शाहगंज पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments