पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए एमएसएमई विकास कार्यालय ने किया जागरूकता कार्यक्रम"
आगरा 06 फरवरी। एम.एस.एम.ई.-विकास कार्यालय, आगरा द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त एवं तृतीय स्तर पर पंजीकृत लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय पीएम विश्वकर्मा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मथुरा में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को उत्पाद के मूल्य निर्धारण, बाजार में प्रभावी प्रस्तुति, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता, विक्रय रणनीतियाँ, प्रभावी विज्ञापन तकनीकें, आकर्षक पैकिंग, लेबलिंग एवं डिजाइनिंग के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही ऑनलाइन विक्रय प्लेटफॉर्म, क्यूआर कोड के माध्यम से उत्पाद के प्रचार-प्रसार एवं बिक्री बढ़ाने, ऑर्डर डिलीवरी प्रक्रिया के व्यावहारिक अनुभव तथा इन्वेंट्री प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, मथुरा, मार्केटिंग एवं वित्तीय विशेषज्ञों, बैंक अधिकारियों, व्यावसायिक तकनीकी विशेषज्ञों तथा एम.एस.एम.ई. विकास कार्यालय के अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा कर लाभार्थियों का मार्गदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में अभिषेक सिंह, सहायक निदेशक-।, एम.एस.एम.ई. विकास कार्यालयः डॉ. विकास जैन, प्रोफेसर, आर.ए.टी.एम., मथुरा: योगेश, सहायक प्रबंधक, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, मथुरा, गगन पोद्दार, प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मधुराः रविंद्र कुमार सिन्हा, मुख्य प्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक, मथुराः तथा मनीष गोस्वामी, प्रवक्ता, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मथुरा द्वारा विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देकर प्रशिक्षणार्थियों को लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम का समन्वय अभिषेक सिंह, सहायक निदेशक, एम.एस.एम.ई. विकास कार्यालय, आगरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 प्रधानमंत्री विश्वकर्मा लाभार्थियों ने सहभागिता की।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments