सनसनीखेज: खंदौली में यमुना एक्सप्रेस वे पर फेंक गये युवती का शव

आगरा, 06 फरवरी। जिले के खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक करीब पच्चीस साल की युवती का शव कम्बल में लिपटा मिला है। समझा जाता है कि उसकी किसी अन्य स्थान पर हत्या किए जाने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया। पुलिस का मानना है कि युवती को गला दबाकर हत्या की गई। मृतका के हाथ पर टैटू का निशान भी था हत्यारों ने उसे भी खुरच कर मिटाने की कोशिश की।
खबरों के अनुसार, निकटवर्ती गांव के कुछ ग्रामीण बकरी चराने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने नाले में शव देखा। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। सूचना मिलते ही पुलिस फील्ड यूनिट, एसओजी टीम और एसीपी मौके पर पहुंच गए। 
बताया गया है कि युवती विवाहित प्रतीत हो रही थी। 
उसके शव को कंबल में लपेटकर काले टेप से पैक करने के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर पानी की निकासी के लिए बने नाले में फेंक दिया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है और एक्सप्रेस-वे के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। 
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments