युवक ने दी ऐसी धमकी कि गाँव छोड़ गए युवती और उसके परिजन!
आगरा, 12 फरवरी। सदर क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि एक युवक उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा है। शादी न करने पर चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। युवती और उसके परिवार ने डर के कारण गांव छोड़ दिया है।
वीडियो में आरोप लगाया गया है कि गांव का ही युवक व उसका परिवार शादी के लिए दबाव बना रहे थे। इन्कार करने पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गई। युवक ने धमकी दी कि अगर उसने शादी नहीं की तो वह चेहरे को तेजाब से जला देगा।
युवती का कहना है कि पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। दहशत के चलते युवती अपने परिवार के साथ गांव छोड़कर रिश्तेदारी में रहने के लिए चली गई है। दूसरी ओर थाना सदर पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष कई बार कहने के बाद भी तहरीर नहीं दे रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए वीडियो का पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
______________________________________
Post a Comment
0 Comments