वाणिज्य एवं उद्योग और एमएसएमई मंत्रियों से मिला चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल

आगरा, 12 फरवरी। नेशनल चैम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल संजय गोयल के नेतृत्व में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल व एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी से नई दिल्ली में मिला। 
संजय गोयल व पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा पीयूष गोयल को अवगत कराया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा ताज संरक्षित क्षेत्र घोषित किये जाने के बाद 1995 से आगरा औद्योगिक क्षेत्र में बुरी तरह पिछड़ गया है। टीटीजेड की शर्तों के कारण यहां नये उद्योग लगाना प्रतिबन्धित है। इसलिये आगरा को ताज संरक्षित क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए आगरा के उद्योगों को विशेष रियायत प्रदान करने व एसईजेड घोषित करने की मांग की गयी।
अध्यक्ष संजय गोयल व उपाध्यक्ष विवेक जैन ने जीतनराम मांझी को भेंट के दौरान अवगत कराया कि क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी स्कीम एमएसएमई उद्योगों के लिए तकनीकी उन्नयन एवं आधुनिक मशीनरी स्थापित करने में एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना थी। इस योजना के अंतर्गत उद्योगों को नई तकनीक अपनाने पर पूंजीगत सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती थी, जिससे छोटे और मध्यम उद्योग भी बड़े उद्योगों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हो जाते थे। वर्तमान में यह योजना पिछले कुछ वर्षों से स्थगित कर दी गई है, जिसके कारण एमएसएमई उद्योगों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। महँगाई, वैश्विक प्रतिस्पर्धा, निर्यात में लगातार आ रही चुनौतियों और उत्पादन लागत बढ़ने की वजह से उद्योगपति तकनीकी उन्नयन नहीं कर पा रहे हैं। यदि यह योजना पुनः प्रारम्भ की जाती है तो एमएसएमई उद्यमियों को न केवल राहत मिलेगी बल्कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की औद्योगिक छवि को और मज़बूत करेंगे। उद्यमियों को बैंक ऋण मिलने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पर एमएसएमई मंत्री ने वित्त मंत्रालय से वार्ता कर निस्तारण करने का दिया आश्वासन दिया तथा आगरा में चैम्बर के साथ शीघ्र ही बैठक करने का आश्वासन दिया गया। 
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments