जलती चिता से महिला का शव निकाल कर पोस्टमार्टम को भेजा!
आगरा, 12 फरवरी। थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के जाजऊ गाँव में बुधवार की दोपहर पुलिस ने जलती चिता से एक महिला का शव निकाल कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने यह एक्शन महिला के पिता की शिकायत पर लिया। पिता ने पीट-पीटकर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।
खबरों के मुताबिक, किरावली निवासी निजाम पुत्र अलादीन का कहना है कि ग्राम जाजऊ निवासी अजीत पुत्र सौदान सिंह उसकी 21 वर्षीय बेटी सना उर्फ मोहिनी को पांच वर्ष पहले अपने साथ गांव में ले आया था। तब से बेटी उसी के साथ रह रही थी। अजीत आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था। बुधवार को उसने पीट-पीटकर सना की हत्या कर दी।
अजीत और उसके परिजन बेटी का अंतिम संस्कार कर रहे थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने उन्हें दी, तो पिता ने पुलिस से गुहार लगाई। इसके बाद थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने शव को जलती चिता से बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया जलती चिता से निकाले गए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता के आरोपों और घटना के संबंध में जांच की जा रही है।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments