छापा: 119 किलो मिल्क केक, 90 किलो डोडा बर्फी नष्ट कराई

आगरा, 25 फरवरी । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा चलाए जा रहे विशेष छापामारी एवं जाँच अभियान के अंतर्गत बुधवार को मां कमला फूड्स, गुलाब नगर, भोगीपुरा, शाहगंज स्थित प्रतिष्ठान पर निरीक्षण किया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य) महेंद्र के अनुसार, निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान से डोडा बर्फी एवं मिल्क केक के दो नमूने नियमानुसार संग्रहित किए गए। जांच के दौरान मानकों के उल्लंघन पाए जाने पर लगभग 119 किलोग्राम मिल्क केक (मूल्य ₹33,320/-) एवं 90 किलोग्राम डोडा बर्फी (मूल्य ₹27,000/-) को जनहित में उपयुक्त स्थान पर नष्ट कराया गया।
इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न स्थानों से बालूशाही, तैयार छोले एवं बर्फी के नमूने भी संग्रहित किए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। अनिल स्वीट्स, धिमश्री, के यहाँ से 25 किग्रा. बर्फी मूल्य लगभग 8750/- नष्ट करायी गई।
विभाग द्वारा जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान निरंतर जारी है । आमजन से अपील है कि खाद्य पदार्थ क्रय करते समय गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments