शाहजहांपुर से परीक्षा देने निकली छात्रा बॉयफ्रेंड संग आगरा आ गई, फिर हुआ ये....
आगरा, 24 फरवरी। शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र से परीक्षा देने के लिए घर से निकली छात्रा बॉयफ्रेंड के साथ यहां ट्रांस यमुना क्षेत्र में आ गई। क्षेत्रीय लोगों को शक होने पर उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। बजरंग दल के कार्यकर्ता युवती और उसके साथ मौजूद एक युवक को लेकर थाने पहुंचे गए।
खबरों के अनुसार, ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक युवती और तीन युवक मंगलवार की सुबह एक ऑटो रिक्शा के पास खड़े थे। तीनों युवक युवती को ऑटो रिक्शा में बैठने का दबाव बना रहे थे। तीनों युवक टोपी लगाए हुए थे जबकि युवती के हाथ में धागा बंधा हुआ था। युवती ऑटो में बैठने पर झिझक रही थी। आसपास के लोगों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने वीडियो बना लिया और इसकी सूचना बजरंग दल तक पहुंचा दी। क्षेत्रीय लोग भी ऑटो रिक्शा के पास पहुंच गए। उन्हें आता देख दो युवक वहां से भाग गए। एक युवक और युवती वहीं रुके रहे। इस बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता यहां पहुंच गए और दोनों को लेकर थाने पहुंचे गए।
बताया गया है कि पुलिस ने जब पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम सलमान निवासी फिरोजाबाद बताया। युवती हिंदू थी और शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। युवती की मुलाकात सोशल मीडिया पर सलमान से हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई थी। पुलिस ने इसकी जानकारी तिलहर थाने से ली तो पता चला कि युवती विगत 21 फरवरी से लापता थी। सूचना पर युवती के परिजन भी आगरा पहुंच गए। युवती के पिता ने बताया कि बेटी 21 फरवरी को सुबह घर से परीक्षा देने के लिए निकली थी लेकिन इसके बाद से गायब थी। उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बेटी की सहेलियों से जानकारी की तो उन्होंने फिरोजाबाद के सलमान के बारे में बताया। इस पर वह फिरोजाबाद में तलाश कर रहे थे। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने बताया कि युवती की गुमशुदगी शाहजहांपुर में दर्ज है। लड़का और लड़की दोनों को थाना तिलहर पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments