साली का प्रेम विवाह करना जीजाओं को रास नहीं आया, देने लगे धमकी!

आगरा, 26 फरवरी। साली का प्रेम विवाह करना उसके दोनों जीजाओं को रास नहीं आया। उन्होंने नाराज होकर घर खाली करने और जान से मारने की धमकी दे डाली। यह धमकी साली के ससुर को दी गई। परेशान परिवार ने थाना ट्रांस यमुना पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
खबरों के अनुसार, नुनिहाई शाहदरा निवासी किशनलाल के बेटे अभिषेक की शादी दो दिन पहले ही शाहगंज निवासी अंजली के साथ धूमधाम से हुई थी। मंगलवार को अंजली की विदाई हुई और वह ससुराल पहुंची। घर में मांगलिक कार्यक्रमों के चलते रिश्तेदार भी ठहरे हुए थे। बुधवार की सुबह करीब 11:30 बजे किशनलाल के मोबाइल फोन पर एक काॅल आई। फोन करने वाले अंजली के जीजा आजाद सिंह और आकाश थे। दोनों आपस में सगे भाई हैं।
किशनलाल के अनुसार दोनों ने तीन दिन के भीतर घर खाली करने की धमकी दी और ऐसा न करने पर जान से मारने की बात कही। अचानक मिली धमकी से परिवार में हड़कंप मच गया। अंजली ने बताया कि उसका और अभिषेक का प्रेम विवाह दोनों परिवारों की सहमति से हुआ है। शादी से पहले ही दोनों जीजा इस रिश्ते से नाराज थे। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments