पार्श्वनाथ पंचवटी में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर
आगरा, 12 जनवरी। योग केन्द्र, पार्श्वनाथ पंचवटी आगरा में रविवार को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
इस शिविर के अंतर्गत नागरिकों को स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न आवश्यक जाँच एवं परामर्श सेवाएँ उपलब्ध कराई गई।
पंचवटी के नागरिकों ने इस जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।
उपेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा के स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है और इसको लेकर के हम सभी को जागरूक रहना चाहिए, इस दिशा में कॉलोनी के लोग हमेशा ही जागरूक रहते हैं, आज मोदी जी के नेतृत्व में स्वस्थ भारत की परिकल्पना भी साकार हो रही है
इस अवसर पर सचिव श्री सुशील आहूजा जी, श्रीमती स्वाति मेहंदीरत्ता जी सहित डॉक्टर एवं निवासीगण उपस्थित रहे।
______________________

Post a Comment
0 Comments