नागेन्द्र प्रताप आगरा के नए मंडलायुक्त बनाए गए, शैलेन्द्र सिंह सेवानिवृत, छह आईएएस के तबादले
लखनऊ, 31 जनवरी। प्रदेश शासन ने शनिवार को छह आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नागेन्द्र प्रताप को आगरा का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।
खबरों के अनुसार, आगरा के मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए हैं। उन्होंने 20 जनवरी, 2025 को यह पदभार ग्रहण किया था।
इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी, मऊ प्रशांत नागर को नगर आयुक्त, फिरोजाबाद एवं उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उपसचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव को मुख्य विकास अधिकारी, मऊ बनाया गया है।
मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है। गाज़ियाबाद की संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ पूजा गुप्ता को मुख्य विकास अधिकारी, मथुरा बनाया गया है। इसके अलावा खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग में प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद को वर्तमान पद के साथ आयुक्त, खाद्य एवं रसद, उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
___________________________________
Post a Comment
0 Comments