लखनऊ हॉस्टल ने झांसी को हराकर जीता विनोद खंडकर स्मृति ऑल इंडिया गोल्ड कप हॉकी खिताब

झांसी, 31 जनवरी। स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी को फाइनल में पेनल्टी शूट में 4-3 से हराकर 15वीं सनफ्रान विनोद खंडकर स्मृति ऑल इंडिया गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के एस्ट्रो टर्फ मैदान पर शनिवार को खेला गया फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों ही टीम 2-2 गोल की बराबरी पर रही।
झांसी हॉस्टल के लिए 2 गोल प्रद्युमन यादव ने किए, जबकि लखनऊ के लिए शाहरुख अली ने 2 गोल किए। मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा। जहां लखनऊ हॉस्टल ने 4-3 के स्कोर से बाजी मार ली।
समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन पद्मश्री धनराज पिल्लै, पूर्व ओलंपियन अर्जुन अवॉर्डी अशोक ध्यानचंद ने विजेता टीम को 75 हजार रुपये नगद एवं उप विजेता ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को 35 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी के साथ साथ अन्य पुरुस्कार प्रदान किए।
प्लेयर ऑफ द मैच एवं बेस्ट गोलकीपर ललित पटेल, वेस्ट फॉरवर्ड प्रद्युमन यादव, बेस्ट डिफेंडर ओंकार पटेल, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट शाहरुख अली रहे। इस अवसर नगर के उभरते हुए सितारे सौरभ आनंद कुशवाहा एवं केतन कुशवाहा के साथ ही झांसी के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी सुरेश चौबे, जे के उदैनिया, प्रवीण पियर्डन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
मैच से पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र राय चेयरमैन बसेरा ग्रुप, डॉ रोहित पाण्डेय माउंट लिट्रा जी निदेशक, अमित शुक्ला डीजीएम सनफ्रान ग्रुप, सुजीत मलिक माईसेम सीमेंट, अखिलेश ताम्रकार प्लांट हेड माईसेम, सीमेंट, अमित शुक्ला एवं महेंद्र सिंह खालसा सनफ्रन ग्रुप,सुबोध कुमार गोप उप महाप्रबंधक SBI, अबू हसन अंसारी क्षेत्रीय प्रबंधक SBl केपी सिंह प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने विनोद खंडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
टूर्नामेंट के अंपायर सुनील चौधरी, बृजेश यादव ,अमित गुप्ता,रूपेंद्र कुमार, सुशील महर्षि, जावेद खान ,सुनील गुप्ता रहे। टेक्निकल टेबल पर सतीश चंद्र लाल मनीषा बनाईत और कशिश यादव रही। टूर्नामेंट डायरेक्टर अविनाश श्रीवास्तव एवं राजेश बिहार और अंपायर मैनेजर संजय गौतम ने मैचों को संपन्न कराया। कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा, अशफाक अहमद एवं विवेक देव ने किया एवं सभी का आभार सुबोध खंडकर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं आयोजन सचिव ने व्यक्त किया।
_________________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments