Agra News: खबरें आगरा की....
डीईआई ने स्थापना दिवस पर प्रदर्शित की उपलब्धियां
आगरा, 31 जनवरी। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के शनिवार को मनाए गया स्थापना दिवस पर उपलब्धियों और पहलों का शानदार प्रदर्शन हुआ। पूरा परिसर गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने कुल 51 स्टॉल के माध्यम से प्रोजेक्ट और रचनात्मक कार्यों को ग्राफिकल चार्ट, वर्किंग मॉडल, डिस्प्ले बोर्ड और इंटरैक्टिव गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
प्रदेश के लगभग 10 स्कूलों के बच्चों ने भी परिसर का दौरा किया। डीईआई के छात्रों और कर्मचारियों द्वारा सुबह से देर दोपहर तक भक्ति संगीत का पाठ पूरे परिसर में गूंजता रहा।
सुबह कृषि-सह-परिशुद्धता खेती प्रक्षेत्र पर सुबह बुलाई गई सलाहकार समिति की बैठक भी हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रो.पी.एस. सत्संगी ने की। पच्चीस हजार से अधिक लोगों ने प्रदर्शनी का आनंद लिया।
__________________________________________
कमला नगर में बसंत महोत्सव एक को
आगरा, 31 जनवरी। प्रीसेज स्कूल और एजुकेशन बॉक्स के संयुक्त तत्वावधान में एक फरवरी को कमला नगर स्थित 'नेचर रिसॉर्ट' में 'बसंत महोत्सव' का आयोजन किया गया है। महोत्सव में बच्चों के विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं (जैसे: फैंसी ड्रेस, डांस, टैलेंट हंट) और महिलाओं के लिए कुकिंग प्रतियोगिता होगी। हस्तशिल्प और व्यापार प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विशिष्ट अतिथियों में अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्लेयर हैरी पाराशर और अंडर 13 यूपी टेबल टेनिस चैंपियन शुभी पाराशर मौजूद रहेंगे।
__________________________________________
प्रधान पर्यटन सचिव को दी कार-बाइक रैली की जानकारी
आगरा, 31 जनवरी। मोटरस्पोर्ट्स क्लब ऑफ आगरा के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में प्रदेश पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव अमृत अभिजात से भेंट कर 20 से 22 फरवरी तक प्रस्तावित कार एवं बाइक रैली की जानकारी दी।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रैली में पहली बार भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए क्लब द्वारा 8 फरवरी को “रैली स्कूल” का आयोजन किया जाएगा, ताकि नए प्रतिभागियों को रैली के नियमों, सुरक्षा मानकों एवं ड्राइविंग प्रोटोकॉल की उचित जानकारी दी जा सके। रैली 20 फरवरी को आगरा से प्रारंभ होगी। 21 फरवरी को रैली झांसी के लिए प्रस्थान करेगी, जहाँ रात्रि विश्राम किया जाएगा। 22 फरवरी को रैली झांसी से वापस आगरा आएगी तथा उसी दिन पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। अब तक लगभग 31 कारें और 17 बाइक्स पंजीकृत हो चुकी हैं। प्रतिनिधिमंडल में प्रशांत जैन, अमित मित्तल, हेमंत जैन एवं रचित अग्रवाल शामिल थे।
__________________________________________
डाक्टरों की पढ़ाई के लिए प्रो. सुन्दरलाल कर गये देहदान
आगरा, 31 जनवरी। वृज विहार कोलोनी, गजाधन धाम, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान रोड निवासी सुन्दर लाल (77) सुपुत्र रामजीलाल निवासी का विगत देर रात निधन हो जाने पर परिवारीजनों ने श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के महासचिव राजीव अग्रवाल से देहदान प्रक्रिया पूरी कराने को सम्पर्क किया। उन्होंने उनका नेत्रदान कराने की भी सलाह दी।
रात्रि में ही एस एन मेडिकल कॉलेज के डाक्टर्स की टीम एवं ग्रीफ काउंसिलर दीपक शर्मा के सहयोग से नेत्रदान प्रक्रिया पूरी कराई गई। स्व. सुन्दर लाल की इच्छानुसार देहदान के लिए उनका पार्थिव शरीर शनिवार को बजाजा कमेटी की गाड़ी से उनके निवास से एस एन मेडिकल कॉलेज लाया गया और एनाटॅमी विभागाध्यक्ष डा अंजली को सौंप दिया गया। देहदानी सुन्दरलाल वीर बहादुर, पूर्वाचल यूनिवर्सिटी ,जौनपुर से वाईस चांसलर पद से रिटायर थे।
क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष अनिल जिंदल ने देहदान के लिए परिवार की इस पहल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस मौके पर देहदानी के पुत्र डाक्टर अंजने तक्षक पुत्री डाक्टर स्वभा तक्षक, डा अभय गुप्ता, संजय चौधरी सहित परिवार के लोग तथा बजाजा कमेटी के उपाध्यक्ष विशनू गर्ग, महासचिव राजीव अग्रवाल , मंत्री प्रशांत गुप्ता मौजूद रहे।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments