बिजली विभाग के जेई को पुत्र के सामने ट्रक ने रौंदा, मौत
आगरा, 18 जनवरी। मथुरा में कार्यरत और यहां सिकंदरा क्षेत्र में दहतोरा रोड स्थित ब्रज द्वारिका कालोनी निवासी जूनियर इंजीनियर शैलेन्द्र सिंह की विगत रात्रि सड़क हादसे में मौत हो गई। सिकंदरा तिराहे पर सड़क के दूसरी ओर उनका बेटा खड़ा था, वह उसकी तरफ आ रहे थे, तभी अज्ञात ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।
खबरों के अनुसार, 48 वर्षीय शैलेन्द्र सिंह दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) में जेई थे और उनकी तैनाती छटीकला मथुरा में थी।
मृतक शैलेन्द्र सिंह के पुत्र राजन सिंह ने पुलिस को बताया कि पिछले दस दिनों से कार खराब थी। इस कारण उसके पिता बस से ड्यूटी जाते-आते थे। शनिवार रात लगभग 12 बजे वह सिकंदरा पहुंचे। राजन उन्हें लेने के लिए बाइक से पहुंचा था। उसके सामने पिता बस से उतरे और सड़क पार कर उसकी तरफ आने लगे। इतने में तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments