हिन्दुओं ने जिम्मेदारी नहीं निभाई तो फिर खंडित होने की दिशा में बढ़ेगा भारत- ऋतेश्वर महाराज
आगरा, 18 जनवरी। सैमरा में हिन्दू सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे पीठाधीश्वर सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने रविवार को कमला नगर स्थित एक आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थिति में हिन्दुओं में जाग्रति और राष्ट्र से जुड़ने की जरूरत है। व्यक्तिगत भोग, लिप्सा में रहेंगे तो देश पहले की तरह विभाजन की ओर बढ़ सकता है।
उन्होंने कहा कि हिन्दू सम्मेलन किसी संगठन का नहीं आम हिन्दू, भारत के राष्ट्रवादियों का कार्यक्रम है। जो एक साथ खड़े होकर चेतना सम्पन्न होकर स्वयं जागें और एक दूसरे को जगाएं। भारत हिन्दुओं के द्वारा पुष्पित पल्लवित और पोषित हुआ तो विश्व में भी आनन्द और शांति की सुगंध फैलेगी।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में आज हिन्दुओं का उत्पीड़न हो रहा है, वहीं कभी कंधार, लाहौर, सिंधु में भी हुआ। मानवीय और हिन्दुओं की दृष्टि के साथ बांग्लादेश की चिन्ता करने के साथ हमें अपने अपने देश की भी चिन्ता करनी चाहिए। सनातम शिक्षा पद्धति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी शिक्षार्थी के साथ विद्यार्थी भी बने।
इस अवसर पर विजय सामा, शशि रंजन गुप्ता, शोभा गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अर्पणा गुप्ता, सृष्टि गुप्ता, शौर्य गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, पंकज मित्तल आदि ने ऋतेश्वर महाराज का स्वागत किया।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments