फ्रांसिस अवेंजर्स ने जीता सेंट पीटर्स ओल्ड बॉयज बैडमिंटन का टीम खिताब
आगरा, 18 जनवरी। फ्रांसिस अवेंजर्स ने सेंट पीटर्स ओल्ड बॉयज बैडमिंटन का टीम खिताब जीत लिया। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा पूर्व छात्रों के लिए विजय नगर कॉलोनी स्थित स्पोर्ट्सबज्ज में आयोजित हिमांशु चंद्रा बैडमिंटन टूर्नामेंट में रविवार को अंतिम दिन तीनों वर्गों के युगल फाइनल और टीम प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई।
टीम स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में फ्रांसिस अवेंजर्स ने लॉरेंस यूनाइटेड को 5-2 से हराया। इससे पूर्व टीम स्पर्धा के सेमी फाइनल मुकाबलों में लॉरेंस यूनाइटेड ने पॉल्स टाइटन को 5-0 से और फ्रांसिस एवेंजर्स ने पीटर्स सुपरकिंग्स को 5-3 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया।
स्टार्स वर्ग का युगल ख़िताब कपिल अग्रवाल और हार्दिक पालीवाल की जोड़ी ने विनीत अग्रवाल और आशीष जसरोटिया की जोड़ी को 21-8, 21-20 से हराकर जीता। शिवम अगवाल और भूपेश झा की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने अंकुर अग्रवाल और नमन गुप्ता को 21-12 से हराया।
लीजेंड वर्ग का युगल फाइनल मुकाबला कुनाल ग्रोवर और राजीव अग्रवाल ने राहुल अग्रवाल और विक्रम पंवरिया को 21-3, 21-10 से हराकर जीता। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में डॉ. शुभम जैन और सी.ए. गौरव सिंघल ने दिव्येंदु गुप्ता और गौरव टंडन को 21-15 से पराजित किया।
सुपर लीजेंड वर्ग के फाइनल में अनूप अग्रवाल और दानिश अली की जोड़ी ने मुकेश राणा और गौरव गुप्ता को 21-16, 21-18 से हराया। तीसरा स्थान मुकेश और पुनीत ने प्राप्त किया। उन्होंने निश्चल जैन और प्रशांत जैन की जोड़ी को 21-12 से पराजित किया।
पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि कॉलेज के पूर्व छात्र कन्हैया लाल गोयल ने किया। इस अवसर उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी संघमित्रा गौतम को शांतनु चंद्र ने सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका सार्थक, मीत और दिव्यांश ने निभाई। सचिव भारत महाजन ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. पराग गौतम ने किया।
इस अवसर पर डॉ. रामानन्द चौहान, डॉ. निशांत चौहान, अनमोल कोहली, अमित गुप्ता, गोमित जैन, अनुराग आर्य ,उदय गोयल, हर्ष महाजन, चंदन कालरा, नितिन अग्रवाल, अंजुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments