बड़ा खुलासा: खेरागढ़ में कैमिकल से बन रहा था दूध, छापे में पांच लाख रुपये का कैमिकल जब्त, डेयरी सील
आगरा, 10 नवम्बर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खेरागढ़ क्षेत्र के डूंगर वाला गांव में छापा मारकर करीब 5300 लीटर मिलावटी दूध नष्ट कराया और भारी मात्रा में दूध तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला खतरनाक रासायनिक पदार्थ बरामद किया। इस कैमिकल से ही दूध तैयार किया जा रहा था। जब्त कैमिकल की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक है।
खबरों के मुताबिक, बजरंग डेयरी के नाम से चल रही फैक्ट्री में दूध की मात्रा बढ़ाने और उसे गाढ़ा दिखाने के लिए सिंथेटिक कैमिकल्स और डिटर्जेंट जैसे तत्वों का इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कबूल किया कि दूध की मांग पूरी करने के लिए यह मिलावटी दूध आसपास के इलाकों में सप्लाई किया जाता था।
विभागीय टीम ने डेयरी संचालक पवन शर्मा और प्रमोद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही बजरंग डेयरी का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है और उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
_____________________________________

Post a Comment
0 Comments