विदेशी सरगना दाऊद की संपत्ति होगी कुर्क, आगरा पुलिस नोटिस कर चुकी चस्पा

आगरा, 02 मार्च। अवैध मतांतरण मामले में विदेशी सरगना दाऊद अहमद के अदालत में हाजिर न होने पर उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। आरोपी के खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से रेड कार्नर नोटिस जारी कराने की तैयारी है, ताकि उसे कनाडा से भारत लाया जा सके। आगरा पुलिस ने सरगना के भोपाल स्थित आवास पर नोटिस चस्पा कर चुकी है।
खबरों के अनुसार, बीते साल 24 मार्च को सदर क्षेत्र से गायब दो युवतियों को पुलिस ने 18 जुलाई को कोलकाता के मुस्लिम बाहुल्य तपसिया क्षेत्र से बरामद किया था। युवतियों का अवैध मतांतरण कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरोह का सरगना दिल्ली के मुस्तफाबाद का रहने वाला अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र पाल सिंह है।
पुलिस ने अब्दुल रहमान के अलावा गोवा की आयशा उर्फ एसबी कृष्णा, शाहगंज के सराय ख्वाजा के रहने वाले रहमान कुरैशी, हसन अली उर्फ शेखर राय एवं मोहम्मद अली उर्फ पीयूष पंवार समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। सभी 14 आरोपी जेल मेें हैं। 
इस चर्चित अवैध मतांतरण मामले में विदेशी सरगना के रूप में कनाडा में रह रहा दाऊद अहमद भी वांछित है। हाल ही में आगरा पुलिस ने आगरा पुलिस ने भोपाल के गांधीनगर स्थित रिलायबल हाइटेक सिटी कॉलोनी में स्थित दाऊद के घर पर न्यायालय से जारी नोटिस चस्पा किया। पुलिस टीम ने उसके पिता जावेद और भाई को भी नोटिस तामील कराया। साथ ही कॉलोनी में मुनादी भी कराई। नोटिस के अनुसार दाऊद अहमद को फरवरी में अदालत में पेश होना था। आरोपी के अदालत में हाजिर न होने पर संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। इसके लिए आगरा पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। 
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments