विजय गुप्ता, राजीव बंसल पुनः लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष, महासचिव बने, नई कार्यकारिणी की घोषणा
आगरा, 06 जुलाई। विजय गुप्ता को लघु उद्योग भारती का पुनः जिलाध्यक्ष और राजीव को पुनः महासचिव चुना गया है। रविवार को संजय प्लेस स्थित एक होटल में वर्ष 2025–2027 के लिए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई और पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क टोली प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ ने नए पदाधिकारियों और सदस्यों को समाज के प्रति अपने दायित्वों की याद दिलाई और उनका निर्वाह करने की अपेक्षा की।
अध्यक्षता करते हुए लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि उद्यमियों के लिए निकट भविष्य में राहत की खबरें आने वाली हैं। उन्हें उद्योगों को लगाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने के कार्य का सरलीकरण किया जा रहा है। उन्होंने सभी से व्यापारी हितों के लिए कार्य करने की अपेक्षा की।
लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने नवीन सत्र 2025- 27 की कार्यकारिणी की घोषणा की।
उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, नितेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अरविंद शुक्ला, शैलेश अग्रवाल, सचिव अंकुर अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, सिद्धार्थ अग्रवाल, विमल गोयल को दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा 43 सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। सभी का मंचासीन अतिथियों ने स्वागत किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि लघु उद्योग भारती की नई टीम भविष्य में नीति संवाद, समस्याओं के समाधान और एमएसएमई विकास की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाने को संकल्पबद्ध है।
विजय गुप्ता ने गत दो वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी भी दी। संचालन प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल ने किया।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments