अतुल गुप्ता नेशनल चैंबर के निर्विरोध अध्यक्ष घोषित, उपाध्यक्ष पद पर अम्बाप्रसाद, मनोज गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद पर नीतेश विजयी

आगरा, 14 मार्च। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के चुनावों में गुरुवार को अतुल गुप्ता को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। अग्रसेन सेवा सदन कमलानगर में हुए वार्षिक मतदान में उपाध्यक्ष के दो पदों पर अंबा प्रसाद गर्ग और मनोज गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद पर नीतेश अग्रवाल विजयी घोषित किए गए।
सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर तीन बजे तक चली मतदान प्रक्रिया और उसके बाद हुई मतगणना के उपरान्त चुनाव समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंघल ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। उपाध्यक्ष पद पर अंबा प्रसाद गर्ग को 376, मनोज कुमार गुप्ता को 365, संजय गोयल (आगरा स्टील) को 315, गोपाल खंडेलवाल को 226 और राजेंद्र गर्ग को 69 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर नीतेश अग्रवाल को 649 और सचिन सारस्वत को 208 मिले।
कार्यकारिणी सदस्य पदों पर समूह चार से चंद्रमोहन सचदेवा, दिनेश कुमार, कुलदीप सिंह कोहली, रंजीत कुमार सामा एवं तरुण अग्रवाल, समूह छह से अनुज विकल, अशोक गोयल, अतुल कुमार गर्ग, नीरज अग्रवाल एवं संजीव अग्रवाल, समूह सात से अनूप गोयल एवं सौरभ अग्रवाल समूह 10 से मनीष गोयल  तथा समूह 12 से संजय अग्रवाल विजयी घोषित किए गए। 
कार्यकारिणी सदस्यों में समूह एक से अंशुल कौशल,  राकेश सिंघल, विवेक मित्तल, समूह दो से अमित अग्रवाल, राजेश कुमार गुप्ता, विजय बंसल, समूह तीन से राज कुमार भगत, संजय कुमार अग्रवाल, समूह पांच  से देवेंद्र गोयल, सतीश अग्रवाल, समूह आठ से विनय मित्तल, समूह नौ से केशव दत्त गुप्ता, महेंद्र खंडेलवाल,  एवं समूह ग्यारह से अनिल अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव में कुल 1320 मतदाताओं में से 865 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुछ मतपत्र रद्द भी हुए। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि चैम्बर के सदस्यों द्वारा मुझमें और मेरी टीम में जो विश्वास व्यक्त किया है, मैं उस पर अपनी टीम के साथ पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करुंगा। 
___________________________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments