गुदड़ी मंसूर खां में दो पक्षों के बीच पथराव

आगरा, 29 जून। थाना छत्ता क्षेत्र के अंतर्गत गुदड़ी मंसूर खां में सोमवार रात दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट और पथराव हो गया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह विवाद रात्रि करीब साढ़े नौ बजे मीनू और हरिया के बीच हुआ। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। हरिया पक्ष पर छत से पथराव करने का आरोप है।
पथराव से कई लोग चोटिल हो गए। मीनू के सिर में गंभीर चोट लगने की सूचना है।
जानकारी मिलते ही थाना छत्ता पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments