गणपति गैलेक्सी अपार्टमेंट में आग, दो स्कूटी जलीं
आगरा, 27 जून। थाना सिकंदरा क्षेत्र में भावना एस्टेट के पीछे स्थित गणपति गैलेक्सी अपार्टमेंट में शनिवार की दोपहर आग लगने से क्षेत्रीय लोगों में दहशत फैल गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग से अपार्टमेंट परिसर में खड़ी दो स्कूटी पूरी तरह जल गईं। इस दौरान कुछ लोगों के इमारत में फंसे होने की सूचना पर पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कराया। फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
आग लगने की घटना दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। आग की भयावहता को देखते हुए अपार्टमेंट से लोगों को बाहर निकालने के लिए सीढ़ी भी लगा दी गई, लेकिन कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का तुरंत पता नहीं चल सका। पुलिस और अग्निशमन विभाग जांच कर रहे हैं।
_________________________________________

Post a Comment
0 Comments