गिर्राज और भानु फिर भाजपा के अध्यक्ष

आगरा, 15 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 19 जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की सूची जारी कर दी। पार्टी ने आगरा में जिला और महानगर के अध्यक्ष में बदलाव नहीं किया है। जिले में गिर्राज कुशवाह और महानगर भानु महाजन पर ही भरोसा जताया गया है।
लंबे समय से भाजपा कार्यकर्ताओं को सूची का इंतजार था। माना जा रहा था कि प्रदेश नेतृत्व जिले और महानगर में बदलाव कर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। आगरा में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को दोबारा मौका दिया गया है।
जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह और महानगर अध्यक्ष भानु महाजन का कार्यकाल पूरा हो गया था। इसके बाद से ही पार्टी में नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के लिए दर्जनों नाम चर्चाओं में आने लगे। स्थानीय स्तर पर प्रयास हुए। बाद में पार्टी ने प्रदेश महामंत्री संजय राय को यहां भेजकर फीडबैक लिया। दोनों पदों के लिए दावेदारों से आवेदन लिए। इसमें सूची लंबी बन गई थी। जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी पसंद का जिलाध्यक्ष बनवाने को पूरी कोशिश की। लखनऊ और दिल्ली में चक्कर लगाकर दावेदार थक गए थे। गुरुवार को लखनऊ में हुई बैठक में हर बिंदु पर मंथन हुआ। पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी ने अपनी नीतियों के साथ जातिगत समीकरणों को साधने का पूरा प्रयास किया है। ताकि कोई जाति पार्टी से नाराज न हो। जिलाध्यक्ष पद पर ब्राह्मण, क्षत्रिय और पिछड़ा वर्ग से जाट समाज के दावेदार मजबूती से दावेदारी कर रहे थे। इनमें से अंतिम चर्चा में जाट समाज के एक दावेदार उभरे। महानगर में क्षत्रिय, ब्राह्मण समाज के साथ वैश्य समाज से कुछ दावेदार प्रमुख माने जा रहे थे। सभी के नामों पर चर्चा के बाद प्रदेश नेतृत्व ने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताने का निर्णय लिया।
________________



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments