नगर निगम परिणाम: कांग्रेस ने खोला खाता, भाजपा के बागी भी कर रहे जीत दर्ज

आगरा, 13 मई। नगर निगम चुनावों के लिए आज मंडी समिति में चल रही मतगणना में कांग्रेस का भी खाता खुल गया है। वार्ड 96 से कांग्रेस की आरती शर्मा जीत दर्ज कर ली है। इधर भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की जीत की संख्या भी बढ़ने लगी है। ऋषभ गुप्ता, भरत शर्मा व श्रीराम धाकड़ ऐसे विजयी प्रत्याशियों में शामिल हैं।
इसके अलावा वार्ड 87 से कंचन बंसल निर्दलीय विजयी रहीं। वार्ड 92 से अनुज कुमार शर्मा, भारतीय जनता पार्टी से जीत दर्ज की। वार्ड 62 से निर्दलीय भरत शर्मा जीते गए हैं। वार्ड 41 से जयदीप सोन ने जीत दर्ज की। 
वार्ड 80 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पंकज अग्रवाल लगभग 1700 वोटों से जीत दर्ज की।
वार्ड 17 राजनगर से बसपा प्रत्याशी बंटी माहौर ने 1459 मतों से जीत दर्ज कराई। वार्ड 22 से संजू देवी, बीएसपी ने जीत दर्ज की, उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी, आजाद समाज पार्टी से प्रियंका रहीं।
वार्ड 7 से बीएसपी प्रत्याशी विमलेश कुमारी जगदीशपुरा पूर्वी से विजयी रहीं। वार्ड 76 से निर्दलीय प्रत्याशी श्री राम धाकड़ जीते, वे भाजपा के बागी प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे थे। वार्ड 04 से बसपा की बेबी ने जीत दर्ज की, उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की पिंकी रहीं। वार्ड 81 से भाजपा के अमित ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 52 से पप्पू पहलवान जीत गए हैं।




ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments