मेयर चुनाव: घटने लगी बसपा की लीड, वार्डों में भी बढ़ी भाजपा, शरद चौहान भी जीते

आगरा, 13 मई। नगर निगम चुनावों की मतगणना के परिणाम आना निरंतर जारी है। मेयर पद पर बसपा की लीड घटने लगी है।  मतगणना का आठवां चक्र पूरा होने तक बीएसपी को 86472 वोट और बीजेपी को 79252 वोट मिले। आठवें राउंड की मतगणना के बाद बीएसपी प्रत्याशी की बढ़त 7222 मतों की राह गई है। इससे पूर्व छठवां चक्र पूरा होने तक बसपा की डा लता वाल्मीकि 14072 मतों से आगे चल रही हैं। उनको अब तक 70726 वोट मिले है, जबकि भाजपा की हेमलता दिवाकर कुशवाह को छठवें राउंड तक 56354 वोट मिले हैं। इससे पहले चौथे राउंड में बसपा प्रत्याशी लता करीब 22 हजार वोटों से आगे हो गईं थीं।
ताजा जानकारी के अनुसार, वार्ड 31 से भाजपा प्रत्याशी इंद्रपाल और वार्ड 53 से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश केसवानी 'शेरा भाई' जीत गए हैं। वार्ड 93 से भी अनु गुप्ता भाजपा ने जीत दर्ज की। वार्ड 5 से भाजपा की हेमलता चौहान 121 वोटों से जीती।
वार्ड 13 से बसपा प्रत्याशी इमराना अब्बास विजयी रही। वार्ड 95 से शरद चौहान ने भारतीय जनता पार्टी से जीत दर्ज की। वार्ड 47 से निरंजन सिंह, भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। नगर निगम, वार्ड 46  से बद्री प्रसाद ने, भारतीय जनता पार्टी से जीत दर्ज की। नगर निगम, वार्ड 07 से विमलेश बहुजन समाज पार्टी ने जीत दर्ज की। नगर निगम, वार्ड 08 से निधि सिंह , बहुजन समाज पार्टी पार्टी ने जीत दर्ज की। नगर निगम, वार्ड 23 से मधु माहौर, भारतीय जनता पार्टी से जीत दर्ज की। नगर निगम, वार्ड 24 से हर्षित शर्मा निर्दलीय ने जीत दर्ज की। वार्ड 88 से भारतीय जनता पार्टी के वेद प्रकाश गोस्वामी की जीत हुई है। वार्ड 42 से रवि कुमार भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की।
वार्ड 57 से फूल प्यारी ,भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। वार्ड 66 से अरविंद मथुरिया ,भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। वार्ड 67 से प्रियंका अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। वार्ड 51 से निशांत सिंह, भारतीय जनता पार्टी से जीत दर्ज की।
निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजीव कुमार सिंह रहे। वार्ड 43 से बनवारी लाल, भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। वार्ड 63 से हेमेंद्र पाल सिंह,भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। वार्ड 64 से निर्दलीय प्रत्याशी लालसिंह कुशवाहा जीते।




 


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments