आगरा मेयर चुनाव: चौथे राउंड में बसपा 22 हजार वोटों से आगे
नगर निगम के चुनावों में सपा ने भी खाता खोला, मुख्य संघर्ष भाजपा और बसपा के बीच, निर्दलीय भी मार रहे बाजी
आगरा, 13 मई। नगर निगम चुनावों में वार्डों के परिणाम आने में तेजी आ गई है। महापौर के चार चरणों की मतगणना पूरी बीएसपी प्रत्याशी डॉ लता वाल्मीकि 22 हजार वोटों से बीजेपी प्रत्याशी हेमलता दिवाकर से आगे चल रही हैं।
ताजा जानकारी के अनुसार सपा ने भी अपना खाता खोल लिया है।
वार्ड 61 खवासपुरा खेरिया मोड़ से समाजवादी पार्टी की जरीना बेगम ने जीत दर्ज की। निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा की आरजू रहीं।
वार्ड नंबर 06 से बीजेपी प्रत्याशी राधारानी ने 400 वोटों से जीत दर्ज की। वार्ड 56 से भाजपा क़ी पूजा बंसल विजयी रहीं। वार्ड 86 से निर्दलीय ऋषभ गुप्ता विजयी रहे। उन्होंने भाजपा की नेहा गुप्ता को हराया। पत्रकार राकेश कनोजिया 200 वोट से विजयी हुए। वार्ड 11 से बसपा प्रत्याशी कप्तान सिंह 211 वोटों से जीते। वार्ड नंबर 24 से कृष्ण बंसल विजयी घोषित हुए। वार्ड 21 नगर निगम, मोहम्मद आसिफ खान, बहुजन समाज पार्टी से जीत दर्ज की। निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा की अंजली राठौर रहीं। वार्ड 03 से प्रीति भारती, बहुजन समाज पार्टी से जीत दर्ज की। निकटम प्रतिद्वंदी रेखा सिंह, भारती जनता पार्टी रहीं।
नगर निगम,वार्ड 51 से निशांत सिंह, भारतीय जनता पार्टी से जीत दर्ज की। निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजीव कुमार सिंह रहे। नगर निगम, वार्ड 91 से मुरारी लाल अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी से जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 22 नरीपुरा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी संजू देवी पत्नी रविन्द्र कुमार ने जीत दर्ज की
वार्ड 27 से अर्चना लवानिया ने जीत दर्ज की। नगर निगम, वार्ड 31 से इंद्रपाल सिंह ने जीत दर्ज की।
Post a Comment
0 Comments