बसपा और भाजपा के पक्ष में आ रहे परिणाम, अन्य पार्टियां पीछे

आगरा, 13 मई। नगर निगम चुनावों की मतगणना में पहली जीत दर्ज करने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने दो और वार्डों में जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में भी परिणाम आने शुरू हो गए हैं। अभी अन्य दल इस स्पर्धा में पीछे चल रहे हैं।

बसपा ने वार्ड एक में पहली जीत हासिल करने के बाद वार्ड दो और 16 में भी विजय हासिल कर ली है। मेयर पद के प्रत्याशियों की मतगणना में द्वितीय चक्र की समाप्ति पर बसपा की लता वाल्मीकि करीब 7000 वोटों से आगे चल रही हैं।

वार्ड एक से बसपा की मीना देवी, वार्ड दो से पुष्पा देवी और वार्ड 16 से रजनी देवी ने जीत दर्ज की। वार्ड 54 से भारतीय जनता पार्टी की रेनू गुप्ता और वार्ड 94 से भाजपा के प्रदीप अग्रवाल को विजयी घोषित किया गया है। भाजपा क़ी पूजा सिंह वार्ड 26 से और वार्ड 56 से पूजा बंसल विजयी घोषित हुई हैं। वार्ड नम्बर 6 से निर्दलीय प्रत्याशी अरविन्द 17 मतों से विजयी हुए।

फीरोजाबाद मार्ग स्थित नवीन मंडी समिति परिसर में सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में दोपहर दो बजे तक स्थिति स्पष्ट हो जाने की संभावना है।



ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments