रात में पुलिस चौकी के बाहर युवक ने अपना गला काटा
आगरा, 12 मई। थाना एत्माद्दौला अंतर्गत ट्रांस यमुना कॉलोनी में आज शुक्रवार की रात पुलिस चौकी के बाहर एक युवक ने अपना गला काट लिया। युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
थाना एत्माद्दौला अंतर्गत ट्रांस यमुना कॉलोनी में पुलिस चौकी है। लोगों ने बताया कि चौकी के बाहर एक युवक काफी देर से बैठा था। रात करीब पौने 10 बजे युवक ने अपना गला काट लिया। इसके बाद वह चीखते हुए भागने लगा। चौराहे पर लोगों ने उसे देखा। उसे पकड़कर गले में कपड़ा बांधा। सूचना पर पुलिस भी आ गई। युवक को गोयल हॉस्पीटल ले गए। युवक की हालत गंभीर थी। गले से खून बह रहा था। युवक की गंभीर अवस्था को देखकर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि युवक कौन है, उसने गला क्यों काटा, इसकी जानकारी नहीं है। युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
_________
Post a Comment
0 Comments