पिछड़ा हाथी, खिलने लगा कमल, मेयर पद पर भाजपा की हेमलता ने बढ़ाई बढ़त

आगरा, 13 मई। नगर निगम में मेयर पद की मतगणना में बड़ा उलटफेर हुआ है। अभी तक आगे चल रही बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी डा लता वाल्मीकि दसवें राउंड के बाद पिछड़ गई। अब तक पीछे चल रहीं भाजपा की हेमलता दिवाकर कुशवाह ने 1915 मतों से बढ़त बना ली है।
दसवें राउंड तक बीएसपी को 100507 वोट और बीजेपी को 102422 वोट मिले। इससे पहले 9वें राउंड तक बीएसपी प्रत्याशी 1431 मतों से आगे थीं। भाजपा प्रत्याशियों के बढ़त लेते ही उनके समर्थकों के चेहरों पर मुस्कान आ गई।
वार्डों के परिणामों की बात करें तो वार्ड नौ नगला छउआ से भाजपा के किशोर लगभग 400 वोटों से जीत गए हैं। वार्ड 83 से मंजू प्रजापति भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 97 से मानसून राठौर विजय हासिल करने में सफल रहे। वार्ड 65 से अनुराग चतुर्वेदी 1435 वोटों से जीते। वार्ड 10 से उषा, बीएसपी ने जीत दर्ज की। वार्ड 84 से हरिओम गोयल उर्फ बाबा की जीत हुई है।




ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments