ताज के शहर में प्यार को मिला नया मुकाम, इटली से आए विदेशी कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

आगरा, 03 नवम्बर। मोहब्बत की निशानी ताजमहल देखने आगरा आए एक विदेशी युगल ने भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर यहीं हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचा ली। ताजनगरी में सात जन्मों के बंधन में बंधे इस युगल की शादी अब चर्चा का विषय बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, इटली के लिगुरिया क्षेत्र के निवासी मैटियो और कैटरीना आगरा घूमने आए थे। ताजमहल को दुनिया प्यार की निशानी मानती है, लेकिन इस युगल ने यहां आकर भारतीय विवाह परंपरा को भी करीब से देखा और उसके कायल हो गए। इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करने की इच्छा जताई।
स्थानीय लोगों के सहयोग से आगरा में ही उनके विवाह का आयोजन किया गया। पंडित प्रवीण दत्त शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से दोनों का विवाह संपन्न कराया। शादी के दौरान मैटियो और कैटरीना ने हिंदू विवाह की हर रस्म को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निभाया
पंडित जी ने न सिर्फ मंत्र पढ़े, बल्कि शादी के हर मंत्र का अर्थ भी विदेशी युगल को अंग्रेजी में समझाया, जिसे सुनकर दोनों भारतीय संस्कारों और परंपराओं से बेहद प्रभावित हुए। सात फेरे, सिंदूर, मंगलसूत्र और कन्यादान जैसी परंपराओं को देखकर विदेशी मेहमानों ने भारतीय संस्कृति की जमकर सराहना की।
आमतौर पर विदेशी पर्यटक ताजमहल को प्यार की निशानी मानकर आगरा आते हैं, लेकिन अब वे भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से भी जुड़ रहे हैं।
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments