कमलानगर प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी चोरी, कारोबारी के घर से लाखों रुपये की ज्वेलरी ले गए नकाबपोश

आगरा, 02 नवम्बर। कमला नगर थाना क्षेत्र की पॉश प्रोफेसर कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पीवीसी दरवाजे के कारोबारी संदीप अग्रवाल के घर में तीन नकाबपोश चोरों ने धावा बोल दिया।
बताया जा रहा है कि देर रात तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने परिवार के सदस्यों को कमरों में बंद कर दिया और फिर घर को अंदर से कुंडी लगाकर वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से लाखों रुपये की सोने- चांदी की ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए। चोर सड़क किनारे बने कमरे की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुसे थे। सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए हैं। उन्होंने अपना चेहरा भी ढक रखा था। 
कारोबारी संदीप अग्रवाल का कहना है कि रात में परिवार सो गया था। वे पत्नी और बेटी के साथ एक कमरे में थे। मां और पिता दूसरे कमरे में थे। सुबह छह बजे आंख खुली तो देखा कि तीसरे कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी है। उसमें सामान बिखरा हुआ था।
इस पर पुलिस को सूचना दी। 
घटना की सूचना मिलते ही कमला नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में टीमों को लगाया गया है।
_____________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments